उपाधीक्षक और थानाधिकारी ने दिए निर्देश वरना सख्त कार्यवाही
रानीवाड़ा। जालोर जिले के रानीवाड़ा पुलिस थाने में आयोजित सीएलजी (सिटीजन लायजन ग्रुप) बैठक में सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी खबरों और अफवाहों को लेकर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक भवानीसिंह इंदा और थानाधिकारी दीपसिंह चौहान ने भाग लिया। प्रशासन ने पहलगाम हमले के प्रभाव को देखते हुए सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि ग्रुप एडमिन्स को अपने ग्रुप्स को मॉडरेशन मोड पर रखना चाहिए, ताकि किसी भी भ्रामक या गलत जानकारी को फैलने से रोका जा सके। साथ ही, सभी नागरिकों से सत्यापित और जिम्मेदार जानकारी साझा करने का आग्रह किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक एकता बनाए रखने और आतंकवाद के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। प्रशासन ने कहा कि सोशल मीडिया का सही उपयोग करके समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना सभी की जिम्मेदारी है।
इसके साथ ही, क्षेत्र में बांग्लादेशी या रोहिग्यां लोगों के प्रवास की सूचना देने और बंगाली सहित देश के अन्य हिस्से से आकर रानीवाड़ा क्षेत्र में काम करने वालों लोगों का पंजियन आवश्यक रूप से करने की बात कही। थानाधिकारी चौहान ने बताया कि पैसों से खरीद कर बहु लाने का कार्य अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए ऐसे कृत्यों से बचना चाहिए। उन्होंने मांगलिक अवसरों में मादक पदार्थो के सेवन से बचने की नसीहत दी।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच रिडमलसिंह डाभी, उपसरपंच गोविंद रावल, कांतिलाल माहेश्वरी, जेसाराम पुरोहित, छोटूसिंह जाखडी, मोइनुदीन खान, कैलाश राव, भंवरलाल सारस्वत, नरेश जोशी, भीखसिंह देवड़ा, मसराराम प्रजापत सहित कई लोग मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां