रानीवाड़ा। विद्या भारती शिक्षा संस्थान, जोधपुर द्वारा सम्बद्ध आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, रानीवाड़ा में 20 मार्च 2025, गुरुवार को एक अभूतपूर्व कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्मार्ट बोर्ड (AI) उद्घाटन समारोह और अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2:30 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारायणसिंह देवल (पूर्व विधायक, रानीवाड़ा) और हनवंतसिंह देवड़ा (तहसीलदार, रानीवाड़ा) की अध्यक्षता में होगा।
विशिष्ट अतिथि: अशोक कुमार बंसल मुख्य वक्ता: अजयकुमार गुप्ता (सेवानिवृत राजस्व विभाग व अभिभावक, जिला सचिव, आदर्श शिक्षण संस्थान, जालोर) इस कार्यक्रम का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर परिवार द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल है आदर्श विद्या मंदिर, जाखड़ी रोड, आईटीआई के सामने, सेवाडिया, तहसील रानीवाड़ा में है।
इस सांस्कृतिक व तकनीकी कार्यक्रम में सभी अभिभावकों व गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाता है। यह समारोह शिक्षा और तकनीक के संयोजन को प्रदर्शित करेगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां