Homeआबू रोडआबूरोड नगरपालिका में कचरा पात्र खरीद घोटाला: तत्कालीन ईओ रामकिशोर निलंबित, पार्षद...

आबूरोड नगरपालिका में कचरा पात्र खरीद घोटाला: तत्कालीन ईओ रामकिशोर निलंबित, पार्षद अब्बासी की शिकायत पर बडी कार्रवाई

Published on

भाजपा बोर्ड के बचाव के अथक प्रयासों के बावजूद कांग्रेस पार्षद की मुहिम लाई रंग, दो अन्य कर्मचारियों पर भी लटकी निलंबन की तलवार

आबूरोड/सिरोही। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने एक बडा कदम उठाते हुए आबूरोड नगरपालिका के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) रामकिशोर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आबूरोड नगरपालिका में कचरा पात्र क्रय मामले में हुई गंभीर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं के चलते की गई है। वर्तमान में रामकिशोर पीपाड सिटी नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जिन्हें विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दबंग पार्षद अब्बासी की लडाई लाई रंग इस बडे घोटाले का पर्दाफाश करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाने वाले नगर पालिका के दबंग एवं संघर्षशील पार्षद व जिला कांग्रेस कमेटी सचिव शमशाद अली अब्बासी की शिकायत पर यह बडी प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई गई है। अब्बासी ने इस मामले को लेकर उच्च स्तर पर लगातार पैरवी की थी और भ्रष्टाचार के पुख्ता प्रमाण प्रस्तुत किए थे। उनकी इस अटूट लडाई के कारण ही आज आरोपी अधिकारी को अपने पद से हाथ धोना पडा है।

भाजपा बोर्ड पर लगा बचाव का आरोप स्थानीय राजनीतिक हलकों में यह मामला अत्यंत गरमा गया है। बताया जा रहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण भाजपा समर्थित पालिका अध्यक्ष ने इस पूरी जांच से खुद को बचाने और दागी अधिकारियों को संरक्षण देने के तमाम प्रयास किए थे। लेकिन कांग्रेस पार्षद शमशाद अली अब्बासी के लगातार प्रहारों और कडे विरोध के आगे भ्रष्टाचार की एक न चली और आखिरकार भाजपा शासन में ही सरकार को इस निलंबन आदेश पर मुहर लगानी पडी।

दो अन्य कर्मचारियों पर भी संकट, पालिका अध्यक्ष की सुनवाई जारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस घोटाले की आंच केवल अधिशासी अधिकारी तक ही सीमित नहीं रहने वाली है। वर्तमान में पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध भी सुनवाई की प्रक्रिया गंभीरता से जारी है। इसके अतिरिक्त, इस पूरे प्रकरण से जुडे दो अन्य मुख्य कर्मचारियों जसवंत मेघवाल और प्रवीण सिंह चारण पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। ये दोनों कर्मचारी भी किसी भी क्षण निलंबित किए जा सकते हैं, जिससे संपूर्ण नगरपालिका प्रशासन में हडकंप का माहौल व्याप्त हो गया है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

जालौर-सिरोही में शिक्षा व्यवस्था पर संकट: शिक्षकों के थोक तबादलों से खाली हुए स्कूल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सर्कल न्यूज नेटवर्क जालौर-सिरोही। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में किए गए शिक्षकों के तबादलों...

कैलाशनगर में उमड़ा जनसैलाब: ग्रामीण सेवा शिविर बना समस्याओं का ‘काल’, हाथों-हाथ मिला समाधान

संभागीय आयुक्त की पैनी नजर: विकास कार्यों की खुली पोल, तो मौके पर ही...

सिरोही में शिक्षा की नई किरण: केंद्रीय विद्यालय का भव्य आगाज, सांसद लुम्बाराम के प्रयासों से साकार हुआ सपना

प्रवेशोत्सव में नन्हे विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत, डबल इंजन सरकार की विकास गाथा...

सेवा ही धर्म: रेवदर के भारती हॉस्पिटल ने पेश की मानवीय संवेदना की अनूठी मिसाल

मात्र दो हजार रुपए में ८ नॉर्मल डिलीवरी करवाकर बचाई खुशियां, आर्थिक तंगी से...

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 19 मोटरसाइकिलें ज़ब्त

पालनपुर तालुका पुलिस की बड़ी कार्रवाई; तीन आरोपी गिरफ्तार, बरामद माल की कीमत 7.15...

11 बहनों के इकलौते भाई ने त्यागा संसार: हर्षित बने मुनिराज हीतगुणरत्नविजय, दीक्षा समारोह में उमड़ा जनसैलाब

आचार्य रविरत्नसूरीजी के सानिध्य में संपन्न हुई ऐतिहासिक संयम दीक्षा, परिवार के ७वें सदस्य...