Homeआबू रोडआबू रिको पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी: एक महीने में 5वीं बड़ी...

आबू रिको पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी: एक महीने में 5वीं बड़ी कार्रवाई! मावल चेक पोस्ट पर 60 लाख की अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Published on

सिरोही जिले में शराब तस्करों के मंसूबे एक बार फिर खाक हो गए। डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आईपीएस) के कड़े निर्देशों पर चल रहे विशेष अभियान के तहत, आबूरोड रीको पुलिस ने आज एक और बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पिछले एक महीने में पुलिस की पांचवी बड़ी चोट है, जिसने अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है। मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से पंजाब और राजस्थान निर्मित 558 कार्टून अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान और वृताधिकारी आबूपर्वत गोमाराम के निकटतम सुपरविजन में, थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत के नेतृत्व वाली टीम ने यह साहसिक कार्रवाई की।

आज, दिनांक 11-10-2025 को, पुलिस चौकी मावल पर सघन नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान, सिरोही की तरफ से आ रहे ट्रक संख्या RJ-19-GG-4050 को रोककर उसकी नियमानुसार जांच की गई। पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में ऊपर मेथी से भरे सफेद कट्टे भरे हुए थे।

शक गहराने पर, जब पुलिस टीम ने मेथी के कट्टों को हटाकर ट्रक की गहन तलाशी ली, तो कट्टों के नीचे छुपाकर रखे गए अवैध अंग्रेजी शराब के कुल 558 कार्टून भरे पाए गए। ट्रक चालक, कैलाश के पास शराब के परिवहन या कब्जे से संबंधित कोई भी अनुज्ञापत्र नहीं मिला।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के 558 कार्टून और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया। आरोपी तस्कर, कैलाश पुत्र हनुमानराम (उम्र 27 साल, निवासी गुड़ा विश्नोईया, जोधपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सफलता की टीम:

थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत की अगुवाई वाली इस टीम में सउनि भवानीसिंह, कांस्टेबल प्रवीणसिंह, जयंतिलाल, हिन्दूराम, दिनेश और मालदेव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस की इस लगातार पांचवी बड़ी कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सिरोही पुलिस अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कोई ढील नहीं बरतेगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

जालौर-सिरोही में शिक्षा व्यवस्था पर संकट: शिक्षकों के थोक तबादलों से खाली हुए स्कूल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सर्कल न्यूज नेटवर्क जालौर-सिरोही। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में किए गए शिक्षकों के तबादलों...

कैलाशनगर में उमड़ा जनसैलाब: ग्रामीण सेवा शिविर बना समस्याओं का ‘काल’, हाथों-हाथ मिला समाधान

संभागीय आयुक्त की पैनी नजर: विकास कार्यों की खुली पोल, तो मौके पर ही...

सिरोही में शिक्षा की नई किरण: केंद्रीय विद्यालय का भव्य आगाज, सांसद लुम्बाराम के प्रयासों से साकार हुआ सपना

प्रवेशोत्सव में नन्हे विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत, डबल इंजन सरकार की विकास गाथा...

सेवा ही धर्म: रेवदर के भारती हॉस्पिटल ने पेश की मानवीय संवेदना की अनूठी मिसाल

मात्र दो हजार रुपए में ८ नॉर्मल डिलीवरी करवाकर बचाई खुशियां, आर्थिक तंगी से...

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 19 मोटरसाइकिलें ज़ब्त

पालनपुर तालुका पुलिस की बड़ी कार्रवाई; तीन आरोपी गिरफ्तार, बरामद माल की कीमत 7.15...