ऑपरेशन ‘धरकरभर’ में रामसीन पुलिस को सफलता
जालोर, 16 जून 2025 पुलिस थाना रामसीन ने ऑपरेशन ‘धरकरभर’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी और थाना स्तर के टॉप टेन अपराधी नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई न्यायालय भीनमाल से प्रकरण संख्या 167/2020, धारा 148, 341, 323/149 आईपीसी में जारी वारंट के आधार पर की गई।
सूचना संकलन के बाद की गई गिरफ़्तारी नरेश कुमार पुत्र वेलसिंह, जाति पुरोहित, निवासी मोदरा, थाना रामसीन को पकड़ने के लिए थानाधिकारी तेजू सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को दबोच लिया।
आज न्यायालय में पेशी गिरफ्तार किए गए आरोपी को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय भीनमाल में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कार्यवाही तय होगी।
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई इस अभियान की रूपरेखा पुलिस अधीक्षक जालोर ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में तैयार की गई थी। वहीं, अभियान पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम और वृताधिकारी भीनमाल अन्नराज सिंह राजपुरोहित की सतत निगरानी रही।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
- लादाराम, सहायक उप निरीक्षक
- भेराराम, कांस्टेबल (895)
- धीरजसिंह, कांस्टेबल (683)
- हरिराम, कांस्टेबल (766)



