सांचौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी में फरार 5000 रुपये के इनामी अपराधी नवीन उर्फ नैनाराम पुत्र लादुराम विशनोई (भादु), निवासी सरनाउ को धर दबोचा। यह गिरफ्तारी ऑपरेशन धरकरभर के तहत की गई, जो महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार, जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ तस्करों और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाया जा रहा है।
सरहद सरनाउ से हुआ इनामी अपराधी का गिरफ़्तार
जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के सुपरविजन में थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ अपराधी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
दिनांक 02 मई 2025 को पुलिस ने आसूचना संकलन कर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। सरहद सरनाउ में दबिश दी गई, जहां से आरोपी को दस्तयाब कर लिया गया। नवीन उर्फ नैनाराम एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 24 दिनांक 11.01.2025 में वांछित था।
पुलिस टीम का शानदार प्रदर्शन
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल कालुदान (456), कांस्टेबल गोगाराम (132) और कांस्टेबल मांगाराम (112) ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस की इस कार्रवाई ने अपराधियों में खलबली मचा दी है। अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।



