भीनमाल थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन माफियाओं के खिलाफ ‘ऑपरेशन अखरोट’ के तहत सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने नदी क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए दो हायवा डंपर जब्त किए और श्री जालाराम नामक एक चालक को गिरफ्तार किया।
महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज, विकासकुमार के निर्देशानुसार, जिला पुलिस अधीक्षक जालोर ज्ञानचंद्र यादव के नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस टीम को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, उप अधीक्षक अन्नराजसिंह राजपुरोहित और भीनमाल थाना प्रभारी रामेश्वर भाटी के सुपरविजन में अलग-अलग टीमें गठित की गईं।
पहली कार्रवाई 20 अप्रैल 2025 को पुलिस टीम ने सरहद जुजाणी में अवैध बजरी खनन कर परिवहन कर रहे एक हायवा डंपर (RJ 46 GA 5651) को जब्त किया। पुलिस ने मौके से आरोपी जालाराम (45) पुत्र हीराराम, जाति जाट, निवासी गुदाउ, थाना करड़ा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।
दूसरी कार्रवाई इसी दिन, पुलिस ने सरहद भागलसेफटा में एक और हायवा डंपर (RJ 46 GA 5508) को जब्त किया, जो अवैध रूप से बजरी खनन कर रहा था। इस वाहन के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस कर्मी पर गिरी गाज इस अवैध बजरी खनन में प्रथम दृष्टया संलिप्त पाए जाने पर पुलिस थाना भीनमाल के बाबुलाल (164) को लाइन हाजिर कर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक जांच वृताधिकारी अन्नराजसिंह आरपीएस को सौंप दी, जो फिलहाल विचाराधीन है।
टीम में शामिल अधिकारी इस कार्रवाई में पुलिस की दो टीमों ने हिस्सा लिया।
- पहली टीम में किशनाराम (सुब-इंस्पेक्टर), रामलाल (कांस्टेबल 243), सांवलाराम (कांस्टेबल 785) और चालक बाबूलाल शामिल थे।
- दूसरी टीम में रमेश कुमार (सुब-इंस्पेक्टर),मदनलाल (कांस्टेबल 1031), भागीरथराम (कांस्टेबल 37) और दिनेश कुमार (कांस्टेबल 997) शामिल रहे।
पुलिस की अपील भीनमाल पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अवैध खनन गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस अवैध कारोबार को पूरी तरह रोका जा सके। ‘ऑपरेशन अखरोट’ के तहत जिले में लगातार अवैध खनन पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।



