रेवदर। शुक्रवार को रेवदर के भारती हॉस्पिटल और सोनोग्राफी सेंटर में कमाल हो गया। अक्सर जुडवा बच्चे होने पर सर्जरी होना आमबात है। परन्तु एक महिला के पे टमें तीन बच्चें डिटेक्ट होने पर सामान्य प्रसव कराकर एक इतिहास रचा गया है।
हम बता कर रहे है विमला देवी पत्नी मुकेश घांची निवासी मोहब्बतनगर सिरोही की। इन्होंने 2 पुत्री व 1 पुत्र को जन्म दिया। वो भी बिना चीरा व बिना टांका के सामान्य प्रसव यानि डिलेवरी करवाई। डॉक्टरों ने बताया की तीनों बच्चों का वजन 1.5 किलोग्राम है।
जच्चा व तीनो बच्चे स्वस्थ है। ये लोग मेडिकल कॉलेज अस्पताल छोड़कर रेवदर पहुंचे थे। रेवदर स्थित भारती हॉस्पिटल एवं सोनोग्राफी सेंटर राजस्थान के अलावा दूसरे राज्यों व कई बार विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी नॉर्मल डिलीवरी के लिए आते रहते है। भारती हॉस्पिटल एवं सोनोग्राफी सेंटर रेवदर जहाँ 24 घंटे अनुभवी चिकित्सकों की टीम अलर्ट मोड पर रहती है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां