Homeरानीवाड़ासाक्षी फाउंडेशन एवं नाहर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर...

साक्षी फाउंडेशन एवं नाहर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Published on

Circle News Network

कागमाला: तिरंगा यात्रा एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम के अवसर पर साक्षी सोशल वेलफेयर सोसायटी एंड फाउंडेशन, कागमाला एवं नाहर हॉस्पिटल, भीनमाल के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कागमाला में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

साक्षी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री नेपाल सिंह देवल ने बताया कि शिविर में ग्राम पंचायत कागमाला के अंतर्गत अध्ययनरत समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा ग्रामवासियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित आवश्यक रक्त जांच की गई तथा जांच के बाद जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

नाहर हॉस्पिटल भीनमाल की चिकित्सा टीम में डॉ. योगेश, डॉ. मुकेश, नबीर शेख, रमेश फुलवरिया, सुखराज जीनगर, प्रवीण, अभिमन्यु, कमलेश एवं सेतराम ने अपनी सेवाएं देकर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर नाहर हॉस्पिटल की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कागमाला को दो प्राथमिक उपचार पेटिकाएँ (First Aid Kits) भेंट की गईं। इनमें से एक पेटिका विद्यालय में तथा दूसरी साक्षी फाउंडेशन द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा एवं शिक्षा वाहन में उपयोग की जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रानीवाड़ा श्रीमती मंजू प्रतिभा जी ने साक्षी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा सेवा, नर सेवा, नारायण सेवा एवं गौ सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना एक अनुकरणीय पहल है। उन्होंने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए साक्षी फाउंडेशन एवं नाहर हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य नारायण लाल जीनगर ने साक्षी फाउंडेशन के अध्यक्ष नेपाल सिंह देवल, प्रेरक प्रताप सिंह देवल, खंड साक्षरता समन्वयक दीप सिंह देवल एवं नाहर हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

जालौर नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, राजीव गांधी भवन में हुई हुंकार; बीजेपी पर साधा निशाना

'बोर्ड हमारा ही बनेगा...': निकाय चुनावों को लेकर जालौर नगर कांग्रेस की महाबैठक, शहर...

OBC सर्वे के झूठे आंकड़ों पर भड़का रावणा राजपूत समाज: SDM को सौंपा ज्ञापन

सरकार को दी सीधी चेतावनी—"50 सीटों पर कर देंगे तख्तापलट!" रानीवाड़ा (जालौर): राजस्थान सरकार द्वारा हाल...

ग्रामीण विकास को पंख: जालोर जिले के 28 गांवों में ‘अटल प्रगति पथ’ के लिए 56 करोड़ की सौगात, 36.25 किमी सड़कों का होगा...

प्रमुख बिंदु: 5 हजार से अधिक आबादी वाले 28 गांवों में बिछेगा मजबूत सड़कों का...

दूसरी खबर ये भी

जालौर नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, राजीव गांधी भवन में हुई हुंकार; बीजेपी पर साधा निशाना

'बोर्ड हमारा ही बनेगा...': निकाय चुनावों को लेकर जालौर नगर कांग्रेस की महाबैठक, शहर...

OBC सर्वे के झूठे आंकड़ों पर भड़का रावणा राजपूत समाज: SDM को सौंपा ज्ञापन

सरकार को दी सीधी चेतावनी—"50 सीटों पर कर देंगे तख्तापलट!" रानीवाड़ा (जालौर): राजस्थान सरकार द्वारा हाल...

ग्रामीण विकास को पंख: जालोर जिले के 28 गांवों में ‘अटल प्रगति पथ’ के लिए 56 करोड़ की सौगात, 36.25 किमी सड़कों का होगा...

प्रमुख बिंदु: 5 हजार से अधिक आबादी वाले 28 गांवों में बिछेगा मजबूत सड़कों का...

जालोर में सियासी पारा हाई: विधायक की अमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेस का पलटवार, खुली बहस की दी चुनौती!

प्रमुख बिंदु: विधायक जोगेश्वर गर्ग के वायरल वीडियो पर मचा बवाल। कांग्रेस ने राजीव गांधी भवन...

रानीवाड़ा में विकास की बहार: चार गांवों में 8 करोड़ की लागत से बनेगा अटल प्रगति पथ!

धानोल, दांतवाड़ा, पावली और जसवंतपुरा में एक-एक किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक मंजूरी;...

बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान: वात्सल्यधाम पहुंचे जिला जज, पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

रानीवाड़ा के वात्सल्यधाम में न्यायिक अधिकारियों का अनूठा दौरा; बच्चों की दिनचर्या जानी और...

रानीवाड़ा में बिजली संकट का होगा स्थायी समाधान: जाखड़ी जीएसएस पर लगेंगे अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

सर्कल न्यूज नेटवर्क रानीवाड़ा (जाखड़ी)। रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं और किसानों के लिए...

विकास की बयार: रानीवाड़ा क्षेत्र के मौखातरा को मिली नई सौगात, ग्रामीणों के पंचायत से जुड़े काम होंगे अब और आसान

जालोर: मौखातरा में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का भव्य लोकार्पण, राज्यमंत्री के.के. विश्नोई और...

ग्राम पंचायत आलड़ी में गूंजी ग्रामीणों की आवाज: ग्रामीण सेवा शिविर में उमड़ी भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान का मिला आश्वासन

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में समस्याओं का हुआ अंबार, प्रशासन ने दिए निष्पादन...