Homeन्यूज़बोतलों और ड्रमों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर रोक से मचा हड़कंप,...

बोतलों और ड्रमों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर रोक से मचा हड़कंप, किसानों और व्यापारियों ने बताया ‘तुगलकी फरमान’

Published on

सर्किल न्यूज नेटवर्क
जालोर। जिला रसद अधिकारी (जिला उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी) द्वारा पेट्रोल और डीजल की खुले कंटेनर, ड्रम या बोतलों में बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। भू-राजनीतिक परिस्थितियों और जमाखोरी का हवाला देकर जारी किए गए इस आदेश के बाद जिले के आम जनमानस, किसानों और छोटे व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोग प्रशासन के इस फैसले को ‘तुगलकी फरमान’ बता रहे हैं।

आदेश में क्या हैं कड़े निर्देश?

जिला रसद कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पाबंद किया गया है कि वे किसी भी सूरत में खुले कंटेनर, ड्रम या बोतलों में ईंधन न बेचें। इसके साथ ही सभी पंपों को 15 दिन का अनिवार्य CCTV बैकअप सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले डीलरों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और PESO विस्फोटक नियम, 2008 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बिजली कटौती के बीच कैसे चलेगी खेती और धंधा?

प्रशासन के इस फैसले से ग्रामीण और व्यापारिक क्षेत्रों में व्यावहारिक संकट खड़ा हो गया है:

  • मझधार में किसान: रानीवाड़ा सहित कई नहरी क्षेत्रों में पानी की प्रचुरता के चलते खेत जायद की बाजरे की फसल ले रहे है। ग्रामीण इलाकों में किसान खेतों में सिंचाई के लिए डीजल पंप सेट का इस्तेमाल करते हैं। मानसून से पहले सभी खेतों को ट्रैक्टर से जोता जा रहा है। ऐसे में डीजल की सर्वाधिक जरूरत रहती है। ट्रैक्टर और पंप के लिए बार-बार पूरे वाहन को पंप तक लाना व्यावहारिक रूप से असंभव है। किसान ड्रमों में ही डीजल ले जाते हैं, जिस पर अब रोक लग गई है।
  • बोरिंग व्यवसाय ठप होने की कगार पर: बोरिंग मशीन संचालक और नलकूप खुदाई से जुड़े व्यवसाइयों के लिए भारी मात्रा में डीजल की जरूरत होती है। खुले में बिक्री बंद होने से उनका काम पूरी तरह प्रभावित होगा।
  • जनरेटर और टेंट व्यवसाई परेशान: भीषण गर्मी के इस मौसम में अघोषित बिजली कटौती आम बात है। ऐसे में अस्पतालों, छोटे उद्योगों और शादियों में टेंट व लाइट संचालकों को जनरेटर चलाने के लिए केन या ड्रमों में ही डीजल लाना पड़ता है।

जनता की मांग: आम जनता और किसान संगठनों का कहना है कि कालाबाजारी रोकने के नाम पर आम आदमी को प्रताड़ित करना कतई उचित नहीं है। प्रशासन को इस आदेश में व्यावहारिक ढील देनी चाहिए ताकि जरूरी कार्यों के लिए लोगों को भटकना न पड़े।

वही, वाहन मालिकों, चालकों, बस संचालकों ने रसद विभाग के निर्णय की तारीफ कर कहा कि इससे संकट में आपूर्ति का संतुलन बना रहेगा।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

इकलौते चिराग ने सड़क पर तोड़ा दम, एडवोकेट सुमेर सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

घर लौटते वक्त काल बनकर आया अज्ञात वाहन, सेवाड़ा गांव में पसरा मातम; कानून...