Homeराजस्थानतबादलों पर से हटा बैन: सरकारी गलियारों में हलचल तेज, 5 जुलाई...

तबादलों पर से हटा बैन: सरकारी गलियारों में हलचल तेज, 5 जुलाई तक खिड़की खुली

Published on

शिक्षा और चिकित्सा विभाग के इन कर्मचारियों को फिलहाल कोई राहत नहीं, गंभीर बीमारियों से ग्रसित और एकल महिलाओं को मिलेगी वरीयता

सर्किल न्यूज नेटवर्क जयपुर, 19 जून। राज्य सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को हटा दिया है। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के तहत तबादलों से रोक 19 जून 2026 से लेकर 5 जुलाई 2026 तक के लिए हटाई गई है। इस सीमित अवधि के दौरान राज्य के विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर फेरबदल की संभावना है। यह आदेश राज्य के सभी निगमों, मंडलों, बोर्ड और स्वायत्तशाषी संस्थाओं पर भी समान रूप से लागू होगा।

किन विभागों में होंगे ट्रांसफर?

इस आदेश के तहत राज्य सरकार के लगभग सभी प्रमुख प्रशासनिक विभागों, निगमों, स्वायत्तशाषी संस्थाओं और बोर्डों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले किए जा सकेंगे।

किन विभागों/कार्मिकों को छूट नहीं (प्रतिबंध रहेगा जारी)?

सरकार ने कुछ विशेष श्रेणियों और विभागों के कार्मिकों के लिए तबादलों पर लगी रोक को हटाने से साफ इनकार किया है:

  • शिक्षा विभाग: तृतीय श्रेणी वेतन श्रृंखला (थर्ड ग्रेड) के शिक्षकों के तबादलों पर प्रतिबंध अग्रिम आदेशों तक यथावत जारी रहेगा।
  • चिकित्सा विभाग: वर्षा काल (मूनसून सीजन) में संभावित बीमारियों के प्रकोप को देखते हुए चिकित्सा विभाग के कार्मिकों के तबादलों पर भी आगामी आदेश तक पूरी तरह रोक रहेगी।

तबादलों में इन्हें मिलेगी ‘फर्स्ट प्रायोरिटी’ (वरीयता)

विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस बार ट्रांसफर प्रक्रिया में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कुछ खास वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी:

  • एकल महिला, विधवा और परित्यक्ता कर्मचारी।
  • मेडिकल बोर्ड या सक्षम स्तर से प्रमाणित असाध्य रोग (जैसे- कैंसर, मस्तिष्क, हृदय, फेफड़े, किडनी की गंभीर बीमारी या अन्य प्राणघातक रोग) से ग्रसित कार्मिक।
  • दिव्यांग कर्मचारी और लंबे समय से सेवा दे रहे कार्मिक।
  • राजकीय सेवा में कार्यरत पति-पत्नी के प्रकरण (ताकि वे एक स्थान पर रह सकें)।
पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

तीन राज्यों में फैला था नशे का नेटवर्क, शादी से लौटते समय थार गाड़ी का पीछा कर ANTF ने दबोचा 25 हजार का इनामी...

राजस्थान, एमपी और गुजरात में अफीम सप्लाई का मुख्य सूत्रधार चढ़ा हत्थे; शराब ठेके...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

सड़कों पर सुरक्षा और विहार के लिए भूमि: जैन संतों के संकल्प पत्र की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जुटा जालोर प्रशासन

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जारी किया आदेश, जिला स्तरीय समिति में...

भारी पड़ रहा नशे का खेल: दो और सरगना पहुंचे सलाखों के पीछे

चारों दिशाओं में नशा कारोबार ध्वस्त: जालोर से दौसा, फलौदी से हनुमानगढ़ तक चला...