Homeउदयपुरतस्करों के साम्राज्य पर ANTF का भीषण प्रहार: जालोर, उदयपुर, कोटा में...

तस्करों के साम्राज्य पर ANTF का भीषण प्रहार: जालोर, उदयपुर, कोटा में एक साथ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

Published on

ढाई करोड़ का नशा जब्त, दो लग्जरी गाड़ियां और शातिर तस्कर गिरफ्तार; आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की राज्यव्यापी कार्रवाई

जयपुर/जालौर। राजस्थान में नशे के काले कारोबार को जड़ से मिटाने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक साथ प्रदेश के चार अलग-अलग जिलों में जोरदार धमाका किया है। अतिरिक्त महानिदेशक एम.एन. दिनेश के कुशल मार्गदर्शन और एटीएस एवं एएनटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में टीमों ने कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और जालोर-राजसमंद बेल्ट में तस्करों के दांत खट्टे कर दिए हैं। इस बड़ी कार्रवाई में करीब 1400 किलो डोडा पोस्त, 600 ग्राम अफीम, 132 ग्राम स्मैक और दो लग्जरी स्कॉर्पियो गाड़ियां जब्त की गई हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण और संगठनात्मक कार्यों के चलते आए अंतराल का फायदा उठाकर तस्करों ने फिर से पैर पसारने का दुस्साहस किया था, लेकिन पुनर्गठित ANTF ने एक बार फिर तस्करों की तबाही का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब नशे के विरुद्ध सामूहिक निर्णायक युद्ध शुरू हो चुका है।


पहली कार्रवाई: कोटा में ‘ताकत की दवाई’ के नाम पर छात्रों को परोस रहे थे जहर

कोटा के कोचिंग हब में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे दो तस्करों को ANTF ने दबोचा है।

  • तरीका: तस्कर पार्कों में बैठकर स्मैक की पुड़िया छात्रों को ‘ताकत का पाउडर’ बताकर बेचते थे।
  • जब्ती: 132.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद।
  • अपराधी: आरोपी विकास (पूर्व में 2 मामले दर्ज) और भरत (पूर्व में 5 मामले दर्ज) को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई: 100 किमी तक पीछा, टायर फटने पर भी भागते रहे तस्कर

बाड़मेर के कुख्यात तस्करों द्वारा मध्य प्रदेश से लाई जा रही नशे की बड़ी खेप को उदयपुर के पास पकड़ा गया।

  • फिल्मी पीछा: निम्बाहेड़ा से उदयपुर के वल्लभनगर तक करीब 100 किमी तक पीछा चला। टायर फटने के बाद भी तस्कर पंचर गाड़ी दौड़ाते रहे।
  • जब्ती: स्कॉर्पियो (RJ 09 SA 5255) से 486 किलो डोडा चूरा बरामद, कीमत करीब 73 लाख रुपये।

तीसरी कार्रवाई: दिवेर की पहाड़ियों में घेराबंदी, जाबांज टीम ने तस्करों को दबोचा

राजसमंद के दिवेर घाटी क्षेत्र में ANTF ने एक होटल वेटर को मुखबिर बनाकर जाल बिछाया।

  • मुठभेड़: सफेद स्कॉर्पियो (RJ 01 WE 3347) में सवार तस्करों ने टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की। टीम ने साहस दिखाते हुए गाड़ी के टायर फोड़ दिए और 8 किमी पीछा कर पकड़ लिया।
  • जब्ती: 447 किलो डोडा चूरा बरामद, कीमत करीब 67 लाख रुपये। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ तस्कर भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।

चौथी कार्रवाई: होटल के तहखाने में बना रखा था वेयरहाउस, थोक सप्लाई का भंडाफोड़

उदयपुर-राजसमंद रोड पर स्थित ‘आर्यन रेस्टोरेंट’ पर ANTF ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा।

  • खुलासा: होटल के भीतर एक गुप्त तहखाना मिला, जहां से मारवाड़ और मेवाड़ में नशे की थोक सप्लाई होती थी। ट्रक ड्राइवरों को भी यहां से फुटकर माल बेचा जाता था।
  • जब्ती: 415 किलो डोडा चूरा और 460 ग्राम अफीम (50 से ज्यादा डिब्बियों में पैक) बरामद। कुल कीमत 65 लाख रुपये।
  • गिरफ्तारी: उदयलाल (नारायणपुरा, उदयपुर) और शंकरलाल (सील्लो का गुढ़ा, राजसमंद) को गिरफ्तार किया गया।

आईजी विकास कुमार की अपील और सम्मान

विकास कुमार ने इस सफलता में आम जनता से मिल रहे सहयोग को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने घोषणा की है कि इस पूरी कार्रवाई में शामिल सभी टीमों को मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

आमजन के लिए संदेश: अगर आपको किसी अपराधी या नशे के कारोबार की जानकारी है, तो ANTF कंट्रोल रूम नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9001999070 पर सूचना दें। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...