Homeराजस्थानजयपुरनशे के काले साम्राज्य पर प्रहार: ANTF ने 'ऑपरेशन 750' और 'मदप्रलय'...

नशे के काले साम्राज्य पर प्रहार: ANTF ने ‘ऑपरेशन 750’ और ‘मदप्रलय’ से तोड़ी तस्करों की कमर, 5.25 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त

Published on

जयपुर/सांचौर। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एम.एन. दिनेश के मार्गदर्शन में विकास कुमार (महानिरीक्षक, ANTF) के नेतृत्व वाली टीम ने ‘ऑपरेशन 750’ और ‘ऑपरेशन मदप्रलय’ के तहत मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों में छह बड़ी कार्यवाहियां की हैं।

इन ऑपरेशनों में पुलिस ने 5.25 करोड़ रुपये की अवैध अफीम, डोडा-चूरा और गांजा बरामद किया है। साथ ही, वर्षों से फरार चल रहे दो ईनामी तस्करों सहित कुल 12 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है। विकास कुमार ने बताया कि तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कहीं ‘कम्बाइन हार्वेस्टर’ का ऑपरेटर बनकर रेकी की, तो कहीं फिल्मी अंदाज में गाड़ियों के टायर पंक्चर कर उन्हें दबोचा।


1. ऑपरेशन 750: हार्वेस्टर ऑपरेटर बनकर दबोचे 50 हजार के ईनामी तस्कर

झालावाड़ पुलिस द्वारा घोषित 25-25 हजार रुपये के ईनामी तस्कर गोपाल सिंह और नरेंद्र सिंह को ANTF ने मध्य प्रदेश के आगर जिले से गिरफ्तार किया।

  • पकड़े जाने की पटकथा: तस्कर खेतों में छिपकर रह रहे थे। ANTF की टीम फसल काटने वाली मशीन (कम्बाइन हार्वेस्टर) का ऑपरेटर बनकर गांव पहुँची और रेकी की। तड़के सुबह जब आरोपी टापरी और फार्म हाउस पर सो रहे थे, टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
  • बैकग्राउंड: आरोपी नरेंद्र सिंह ने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ शराब तस्करी शुरू की और बाद में अपने रिश्तेदारों गोपाल और दिनेश के साथ मिलकर सिंथेटिक ड्रग (MDMA) बनाने की फैक्ट्री खोल ली थी।

2. ऑपरेशन मदप्रलय: सांचौर में 81 किलो अफीम का दूध बरामद

जालौर के सांचौर क्षेत्र में भारतमाला टोल के पास एक बड़ी कार्रवाई की गई।

  • कार्रवाई: टीम ने नाकाबंदी कर एक स्कॉर्पियो को ‘स्टापर स्टिक’ की मदद से पंक्चर कर दिया। तस्करों ने भागने के लिए पुलिस के वाहनों को टक्कर मारी, जिस पर पुलिस ने फायरिंग की।
  • बरामदगी: 80.724 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध और 17.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। श्रवण कुमार और सुरजाराम (निवासी भानिया पाली) को गिरफ्तार किया गया।

3. भीलवाड़ा: पिकअप में श्रीगंगानगर जा रही 22 किलो अफीम जब्त

रायला थाना क्षेत्र (दिल्ली-मुंबई हाईवे) पर ANTF ने घेराबंदी कर एक पिकअप को रोका। इसमें सवार तीन तस्कर चित्तौड़गढ़ से श्रीगंगानगर अफीम ले जा रहे थे।

  • गिरफ्तार आरोपी: सुभाष भूरिया, मनफूल और कैलाश। इनके पास से 22 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

4. ब्यावर: कार से 41 किलो डोडा-चूरा ले जाते दो गिरफ्तार

ANTF जोधपुर की सूचना पर रायपुर (ब्यावर) में नाकाबंदी की गई। तस्कर प्रवीण सिंह और अरविंद अपनी कार में डोडा-चूरा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें 41 किलो डोडा-चूरा के साथ पकड़ा।

5. भीलवाड़ा: कोठारी नदी के पास अफीम तस्कर गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में भीलवाड़ा की टीम ने एनएच-48 पर गुढ़ा चौराहे के पास झाड़ियों में छिपकर जाल बिछाया। जैसे ही मोटरसाइकिल पर अबरार खान और 75 वर्षीय मुन्ना भाई आए, टीम ने उन्हें 527 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

6. उदयपुर: कोटड़ा में 5 किलो गांजा जब्त

ANTF उदयपुर ने कोटड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति को कट्टे में गांजा लेकर जाते हुए पकड़ा। आरोपी सहीद मोहम्मद को 5 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस की अपील और सम्मान

विकास कुमार (महानिरीक्षक, ANTF) ने घोषणा की है कि इन सभी साहसिक कार्यवाहियों में शामिल टीमों को मुख्यालय पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी कोई भी जानकारी एटीएस कंट्रोल रूम (0141-2601583) या व्हाट्सएप नंबर (9001999070) पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

रिपोर्ट: गुमान सिंह राव, सर्कल न्यूज़ नेटवर्क

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...