बिना रॉयल्टी व परमिट के बजरी ले जा रहा था हाईवा डम्पर, फैक्ट्री मालिक भी गिरफ्तार
सांचोर।
जोधपुर रेंज में चल रहे ऑपरेशन “अखरोट” के तहत सांचोर पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक हाईवा डम्पर (RJ-08-XX-7979) को 30 टन बजरी सहित जब्त किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गश्त के दौरान रानीवाड़ा रोड, जाजूसण सरहद पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में चालक के पास बजरी परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। बजरी को सांचोर स्थित आदित्य ट्रेडिंग ईंट व ब्लॉक फैक्ट्री में ले जाया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
- प्रकाश भाई पुत्र भीमा भाई, जाति ओड़, उम्र 27 वर्ष, निवासी ओड़वास, थाना दियोदर, जिला बनासकांठा (गुजरात)
- जोगा भाई पुत्र भगा भाई, जाति मेघवाल (बुनकर), उम्र 28 वर्ष, निवासी नाणा मेसरा, थाना थराद, जिला बनासकांठा (गुजरात)
- दलपतसिंह पुत्र मंगलसिंह, जाति राजपूत, निवासी पांचाल, थाना सांचोर, जिला जालोर (राजस्थान)
इनके खिलाफ प्रकरण संख्या 271/2025 दिनांक 08.06.2025 को धारा 303(2) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957, तथा 15/16 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी: मदनलाल सउनि, बगदाराम सउनि, हडमानाराम कानि. 763, पुलिस थाना सांचोर।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।



