रानीवाड़ा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर रानीवाड़ा की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया। प्राथमिक भाग से सुबह 11 बजे शुरू हुआ। पथ संचलन की शुरुआत प्रधानाचार्य विष्णु दान चारण और अमृत देवासी ने भगवा ध्वज दिखाकर विद्यालय से रवाना किया।

इस भव्य आयोजन में स्कूल के 580 विद्यार्थियों ने घोष दलों के साथ कदमताल करते हुए संचलन किया। पथ संचलन के आगे-आगे सुभाषचंद्र बोस दल चल रहा था। घोष वादक के पीछे रानी लक्ष्मीबाई दल के साथ संचलन करते हुए विद्यार्थी चल रहे थे। नगर के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय लोगों ने रंगोली बनाकर और पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया।
पथ संचलन आदर्श विद्या मंदिर के प्राथमिक भाग से हॉस्पिटल तिराहे, राजकीय विद्यालय, गरबा चौक, मुख्य सदर बाजार, पुलिस थाना, पंचायत समिति, राजकीय खेल मैदान से होते हुए पुनः आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक भाग में सम्पन्न हुआ। मार्ग के अलग अलग स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग पथ-संचलन देखने के लिए एकत्रित हुए।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां