Homeसांचौरसांचौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 30 हजार का इनामी बदमाश नवलकिशोर गिरफ्तार

सांचौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 30 हजार का इनामी बदमाश नवलकिशोर गिरफ्तार

Published on

बालोतरा और कल्याणपुर पुलिस के साथ मिलकर सांचौर पुलिस ने बिछाया जाल; आबकारी मामले में फरार वाहन स्वामी अरविंद भी चढ़ा हत्थे


सांचौर। जालोर और सांचौर क्षेत्र में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में सांचौर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सटीक आसूचना के आधार पर 30,000 रुपये के इनामी अपराधी नवलकिशोर और आबकारी मामले में फरार वाहन स्वामी अरविंद कुमार को दस्तयाब करने में कामयाबी हासिल की है।

बालोतरा में घेराबंदी कर दबोचा

जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया के निर्देशन में वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी सांचौर पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी बालोतरा जिले में छिपे हुए हैं। सांचौर थानाधिकारी नेमाराम ने तुरंत इसकी सूचना DST बालोतरा और कल्याणपुर पुलिस को दी। जिस पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाकाबंदी की और इनामी बदमाश नवलकिशोर पुत्र हरींगाराम विश्नोई (निवासी जैतपुर, पाली) को दबोच लिया।

शराब तस्करी का आरोपी भी गिरफ्तार

इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रकरण संख्या 332/2025 (राजस्थान आबकारी अधिनियम) में वांछित वाहन स्वामी अरविंद कुमार पुत्र लादूराम विश्नोई (निवासी आरजीटी नगर) को भी दस्तयाब किया। पुलिस टीम आरोपी अरविंद को कल्याणपुर से सांचौर लेकर आई और पूछताछ के बाद उसे आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनकी रही विशेष भूमिका

इस सफल ऑपरेशन में सांचौर थानाधिकारी नेमाराम के साथ हेड कांस्टेबल पारसाराम, कांस्टेबल पृथ्वीसिंह, हनुमानाराम और अशोक कुमार की मुख्य टीम शामिल रही। वहीं जालोर एसपीओ के हेड कांस्टेबल किशन लाल की विशेष भूमिका रही। इस कार्रवाई को सफल बनाने में बालोतरा DST प्रभारी गोमाराम और कल्याणपुर थानाधिकारी बुद्धाराम (RPS) के नेतृत्व वाली टीमों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

नशा मुक्त समाज की ओर एक अनूठी पहल: मालवाड़ा में सजेगी जागरूकता की अलख, युवाओं को मिलेगी नई दिशा

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण समिति, सामाजिक सरोकार प्रकल्प और नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र...

मूली में गरजा किसान: 16 सितंबर को चितलवाना उपखंड पर महापड़ाव की तैयारी

अन्नदाता की सुनवाई नहीं, अकाल घोषणा और बीमा घोटाले के खिलाफ आर-पार की लड़ाई...

बिना आबादी के आरक्षण का फेर: जहां एक भी वोटर नहीं, वहां तय हो रही आरक्षित सीट!

जालोर के वरिष्ठ समाजसेवी हीराचन्द भण्डारी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व चुनाव आयोग को भेजा...