गुजरात से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार आरोपियों को जालोर पुलिस ने राजकोट पुलिस को सौंपा
सांचौर, 28 जुलाई। राजस्थान पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपने अभियान 'ऑपरेशन धरकरभर' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सांचौर पुलिस थाना ने गुजरात के राजकोट जिले के बी डिविजन थाना में दर्ज 25 किलोग्राम चांदी की चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को दस्तयाब किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज के निर्देशों और जिला पुलिस अधीक्षक जालोर ज्ञानचंद यादव के मार्गदर्शन में हुई।
चोरी की वारदात और आरोपियों की पहचान
यह मामला गुजरात राज्य के राजकोट शहर के बी डिविजन पुलिस थाना में 2 फरवरी 2025 को दर्ज किया गया था, जिसका प्रकरण संख्या 11208051250 है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(4) और 318(2) के तहत करीब 25 किलोग्राम चांदी की चोरी का आरोप है।
सांचौर पुलिस द्वारा दस्तयाब किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
- अशोक कुमार पुत्र पुनमाराम, जाति विश्नोई (जाणी), निवासी राजीव नगर पुर, पुलिस थाना सांचौर।
- अशोक कुमार पुत्र बाबूलाल, जाति विश्नोई (कुराडा), निवासी राजीव नगर पुर, पुलिस थाना सांचौर।
- लक्ष्मणपुरी पुत्र कृष्णपुरी, जाति गोस्वामी, निवासी राजीव नगर पुर, पुलिस थाना सांचौर।
पुलिस टीम की मुस्तैदी और ऑपरेशन धरकरभर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर, आवडदान रतनू और सहायक पुलिस अधीक्षक व वृत्ताधिकारी वृत सांचौर, आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ के निकट सुपरविजन में, सांचौर थानाधिकारी, पुलिस निरीक्षक देवेंद्रसिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। यह टीम अपने हल्का क्षेत्र में वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है।
इसी क्रम में आज, 28 जुलाई 2025 को, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्रसिंह और उनकी टीम ने संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी और उपरोक्त तीनों वांछित अभियुक्तों को दस्तयाब कर लिया। इन सभी आरोपियों को राजकोट शहर के बी डिविजन पुलिस थाना के पुलिस जाब्ते को सुपुर्द कर दिया गया है।
इस सफल कार्रवाई में पुलिस टीम में सुरेंद्रसिंह (सउनि.), राजू सिंह (कानि. 902), जयंतीलाल (कानि. 445), ओमकार सिंह (कानि. 329), मनोहरलाल (कानि. 622), केलम (मकानि. 501) और रूगाराम (चालक कानि. 846) शामिल थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां