Homeरानीवाड़ामालवाड़ा में सेवा का महाकुंभ: भामाशाह मेहता परिवार के सहयोग से उमड़ा...

मालवाड़ा में सेवा का महाकुंभ: भामाशाह मेहता परिवार के सहयोग से उमड़ा श्रद्धा और सेवा का सैलाब, 287 मरीजों की आंखों को मिली नई रोशनी

Published on

रानीवाड़ा/मालवाड़ा। नर सेवा ही नारायण सेवा है, और जब इस भाव के साथ भामाशाहों के हाथ आगे बढ़ते हैं, तो ग्रामीण अंचल के अभावग्रस्त लोगों के जीवन में खुशियों का सवेरा आ जाता है। कुछ ऐसा ही अनूठा और सेवामयी नजारा मालवाड़ा के राजकीय अस्पताल में देखने को मिला। श्री आदिनाथ फतेह ग्लोबल आई हॉस्पिटल, जिला अंधता निवारण समिति जालोर, शिव सांई सेवा समिति रानीवाड़ा और आरसीसी मालवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल नि:शुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर मालवाड़ा निवासी स्वर्गीय वादीबेन हंसराज वनाजी मेहता की पुण्य स्मृति में, भामाशाह सत्येन जैन (मालवाड़ा, हाल मुंबई) के विशेष सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें आस-पास के गांवों से आए 287 नेत्र रोगियों की आधुनिक मशीनों से जांच कर उन्हें नया जीवनदान दिया गया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य शुभारंभ सेवा के इस महायज्ञ का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेंद्र मेहता एवं सुशीला मेहता ने फीता काटकर तथा तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईपीडीजी डिस्ट्रिक्ट आरसीसी चेयरमैन रोटेरियन मोहन पाराशर, समाजसेवी गणपतसिंह मालवाड़ा और आरसीसी जिलाध्यक्ष नारायणलाल भट्ट ने की। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर नेहा वागेला और डॉक्टर श्रवण विश्नोई उपस्थित रहे। शिविर की शुरुआत में शिव सांई सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार खंडेलवाल ने आए हुए सभी अतिथियों का माला और साफा पहनाकर पारंपरिक रूप से आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।

मानव सेवा ही परमात्मा की सच्ची भक्ति: रोटेरियन मोहन पाराशर इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए मुख्य वक्ता रोटेरियन सीए मोहन पाराशर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव सेवा के रचनात्मक कार्य करना ही सच्चे अर्थों में परमात्मा की सच्ची भक्ति है। जब मनुष्य नि:स्वार्थ भाव से पीड़ित मानवता की सेवा करता है, तो वही कर्म उसे ईश्वर की कृपा के सबसे करीब ले जाता है। चाहे वह गौ सेवा हो या आंखों की सुरक्षा के लिए लगाया गया यह शिविर, हर सेवा पुण्य का मार्ग प्रशस्त करती है। वहीं, समाजसेवी गणपत सिंह मालवाड़ा ने इस नि:शुल्क शिविर को ग्रामीण इलाके के आमजन के लिए एक बड़ा वरदान बताते हुए भामाशाह परिवार का दिल से आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से जांच, मोतियाबिंद के नि:शुल्क फेको ऑपरेशन आज से समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार खंडेलवाल ने शिविर की तकनीकी सफलताओं की जानकारी देते हुए बताया कि ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्थान आबूरोड की विशेषज्ञ टीम ने डॉक्टर नेहा वागेला के नेतृत्व में अत्याधुनिक उपकरणों से मरीजों की जांच की। इस टीम में मेघा गोस्वामी, पिंटू मेघवाल, राम गर्ग, जोहेफ, हरीश राणा और जगदीश सिंह जैसे कुशल स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे, जिन्होंने तत्परता से 287 रोगियों को परामर्श देकर नि:शुल्क आई ड्रॉप्स वितरित किए। जांच के दौरान चिन्हित किए गए मोतियाबिंद के मरीजों को बिना चीरे वाली अत्याधुनिक ‘फेको पद्धति’ से नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए ग्लोबल आई हॉस्पिटल ले जाया गया है। मालवाड़ा से अस्पताल तक मरीजों के आने-जाने और रहने-खाने की पूरी व्यवस्था भामाशाह परिवार द्वारा नि:शुल्क की जा रही है।

कृतज्ञ ग्रामीणों ने जताया आभार, सेवादारों का हुआ सम्मान मेहता परिवार के इस भगीरथ प्रयास से गदगद होकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने भामाशाह जैन परिवार और आयोजक संस्थाओं का खुले दिल से आभार जताया। इस गरिमामयी अवसर पर शिविर में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले मेडिकल टीम के सदस्यों को भामाशाह परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महात्मा गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश जोशी, दिनेश जोशी, योगेश जीनगर, प्राची खंडेलवाल, नरपत वाघेला और लीना हिराणी सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्ध समाजसेवियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे यह पुनीत कार्य हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ धानोल, आंजणा कलबी समाज ने धूमधाम से की गजानन की स्थापना

समाजबंधुओं की एकजुटता से भव्य बना आयोजन; पूजा-अर्चना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का...