जालोर 1 मई। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर चितलवाना तहसील के मूल राजस्व ग्राम झाब में से रणजीतपुरा तथा रानीवाड़ा तहसील के मूल राजस्व ग्राम करड़ा में से पिपलिया नाड़ी को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया हैं।
जिला कलक्टर प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 (1956 का अधिनियम 15) की धारा 16 में निहित प्रावधानों के अनुसरण में राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नवीन राजस्व ग्राम रणजीतपुरा का क्षेत्रफल 94.71 हैक्टेयर एवं पिपलिया नाड़ी का क्षेत्रफल 640.73 हैक्टेयर रहेगा।
