सांचौर।
जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सांचौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह मय टीम ने कार्रवाई करते हुए 14.646 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि सांकड़ निवासी प्रदीप उर्फ पप्पू पुत्र जयकिशन विश्नोई (कड़वासरा), उम्र 44 वर्ष, अपने खेत में बाजरे की फसल के बीच डोडा पोस्त छुपाकर रखा हुआ है। पुलिस टीम ने दबिश देकर तलाशी ली तो 14.646 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने डोडा पोस्त जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम — थानाधिकारी देवेंद्र सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह, हैडकॉन्स्टेबल जादाराम, कॉन्स्टेबल गोगाराम, राजू सिंह और जयंतीलाल, थाना सांचौर।



