रानीवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी मंडल जसवंतपुरा की ओर से भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष दौलत सिंह कलापुरा की अध्यक्षता मे किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष वजाराम माली जसंवतपुरा ने पार्टी के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए संगठन की मजबूती पर विस्तार से अपनी बात कही। प्रधान प्रतिनिधि परखाराम पावटी ने पार्टी की नीतियों के बारे में, मंडल महामंत्री भगवानसिंह चेकला ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम के बारे मे विस्तार से जानकारी रखी। मंडल अध्यक्ष दौलतसिंह ने पधारे हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस मौके पर मडंल अध्यक्ष दौलतसिंह कलापुरा के साथ उपाध्यक्ष वजाराम माली जसंवतपुरा, वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश पुरोहित जसवंतपुरा, महामंत्री भगवानसिंह चेकला, प्रधान प्रतिनिधि परखाराम पावटी, मोहन जैन, रामसिह धुरपडा, पचांयत समिति सदस्य मुकाजी पुरोहित गोलाणा, उपाध्यक्ष जसवंतभाई प्रजापत, जबराराम पावटी, सोसायटी अध्यक्ष भबूतसिंह जीतपुरा, भोपालसिंह पावटा, देवाराम प्रजापत, हरीसिंह उचमत, विक्रम सिंह उचमत, महामंत्री नरसाराम चौधरी दांतलावास, नारायणसिह जीतपुरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राव, लक्ष्मणसिंह जाविया, विष्णु जीनगर, ईश्वरभाई सैन, भरतकुमार राणा एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष यहित कई जने मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां