सांचौर। जोधपुर रैंज आईजी विकासकुमार, एसपी जालोर ज्ञानचंद्र यादव, एएसपी आवड़दान रत्नु, आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ सहायक पुलिस अधीक्षक, सांचोर के निकटतम सुपरविजन में देवेन्द्रसिंह निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सांचौर के नेतृत्व में गठित टीम प्रभारी सुरेन्द्रसिंह सउनि द्वारा पुलिस थाना सांचौर के सांकड़ गांव में पेट्रोल पम्प पर दिनांक 10 फरवरी 2025 को दिन में पेट्रोल पम्प के ऑफिस में से दराज का ताला तोड़कर 55300/- रूपये चोरी कर ले जाने के प्रकरण में उक्त चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा करते हुए माल मुलजिम की तलाश पतारशी कर मुलजिम संजय पुत्र मोटाराम, जाति विश्नोई, उम्र 27 साल, निवासी सेडिया पुलिस थाना करड़ा जिला जालोर को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया गया, मुलजिम की ईतलानुसार मुलजिम से चोरी के रूपयों की बरामदगी की गई, अभियुक्त संजय को बाद अनुसंधान दिनांक 13 फरवरी को न्यायालय में पेश कर जेसी करवाया गया।

बता देते है कि 10.02.2025 को दिन में संजय कुमार पुत्र मोटाराम जाति विश्नोई निवासी सेडिया द्वारा पेट्रोल पम्प में प्रवेश कर 55300/- रोकड़ रूपये चोरी कर ले जाना। जिस पर प्रार्थी प्रवीण विश्नोई पुत्र चिमाराम जाति विश्नोई निवासी सांकड पुलिस थाना सांचौर, द्वारा पेश रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 73 दिनांक 11.02.2025 धारा जुर्म धारा 331(3), 305 (ं) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था। मुलजिम द्वारा रैकी कर दिन में सैल्समैन का वाहनों में तेल भरने में व्यस्त रहने पर चोरी कर भाग जाना वगैरा।
इस कार्यवाही में सुरेन्द्रसिंह सहायक उपनि0, हरिसिंह कानि, जयन्तिलाल कानि, पृथ्वीसिंह कानि, मनोहरलाल कानि, रूघाराम कानि का खास सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां