ऑपरेशन धरकरभर के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
जालोर।
जोधपुर रेंज में चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन धरकरभर" के तहत पुलिस थाना कोतवाली जालोर ने सार्वजनिक स्थान सिरे मंदिर रोड पर धारदार छुरा लहराकर आमजन में दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार छुरा भी जब्त किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बनी विशेष टीम
महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा तथा वृताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी अरविन्दकुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने सिरे मंदिर रोड के पास युवक को धारदार छुरा लेकर घूमते व लहराते हुए पकड़ा।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी चन्द्र मोहन पुत्र अमराराम जोशी (उम्र 35 वर्ष, निवासी गोडिजी जालोर) के कब्जे से छुरा जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना जालोर में प्रकरण संख्या 196/25, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
टीम में इन पुलिसकर्मियों की भूमिका रही
- किशनलाल (सउनि)
- नेकीराम (कानि)
- सहदेव (कानि)
- राकेशकुमार (कानि)
- सोनू (कानि)
- सुरेशकुमार (कानि)
- विशेष भूमिका: सुरेन्द्र कासनियां (कानि.1004)
यह कार्रवाई ऑपरेशन धरकरभर के तहत जालोर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान का हिस्सा है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां