Homeगुजरातसांचौर के दो तस्कर गुजरात में गिरफ्तार: 3.49 लाख की शराब के...

सांचौर के दो तस्कर गुजरात में गिरफ्तार: 3.49 लाख की शराब के साथ थराद पुलिस ने दबोचा

Published on

बेवटा-राह रोड पर नाकेबंदी के दौरान कार्रवाई; कार और शराब समेत 12.59 लाख का माल जब्त

Circle News Network
थराद/सांचौर। थराद पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के सांचौर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक लग्जरी कार और उसमें भरी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस पूरी कार्रवाई में कुल 12.59 लाख रुपये का मुद्दामाल जब्त किया गया है।

नाकेबंदी में धरी गई शराब से भरी कार

थराद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टेरोल चार रास्ता के पास से शराब की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है। इस आधार पर पुलिस टीम ने बेवटा-राह रोड पर वॉच गोठवाई। इसी दौरान एक संदिग्ध कार (GJ-01-EU-5353) को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में पुलिस को कार के अंदर से शराब की बोतलें और बीयर के टिन बरामद हुए।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. शिवम उर्फ अशोक नानजीराम चौधरी (निवासी: सांचौर, जालौर, राजस्थान)
  2. ईश्वरलाल नाथारामजी चौधरी (निवासी: सांचौर, जालौर, राजस्थान)

मुख्य आरोपी फरार, पुलिस जांच जारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस तस्करी में HR-26-C2-2578 नंबर की कार द्वारा ‘पायलटिंग’ की जा रही थी। मौके से एक आरोपी रमेशराम आबाराम चौधरी फरार होने में सफल रहा।
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि यह शराब कमलेशभाई कृष्णकुमार चौधरी ने भरवाई थी और इसे मेहसाणा निवासी नीलेश ठाकोर ने मंगवाया था। पुलिस ने फिलहाल फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जब्त किए गए माल का विवरण:

  • शराब/बीयर: 1020 बोतलें/टिन (कीमत करीब ₹3.49 लाख)
  • कुल जब्त मुद्दामाल: ₹12.59 लाख (कार व अन्य सामान सहित)
पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

मूली में गरजा किसान: 16 सितंबर को चितलवाना उपखंड पर महापड़ाव की तैयारी

अन्नदाता की सुनवाई नहीं, अकाल घोषणा और बीमा घोटाले के खिलाफ आर-पार की लड़ाई...

35 कानूड़ा प्रतिमाओं संग किलवा में रचा गया इतिहास: रूपाजी आंजणा धाम में उमड़ा आस्था, संस्कृति और जनसेवा का महासैलाब

सर्कल न्यूज नेटवर्क मातृशक्ति के गरबा, 251 यूनिट रक्तदान और दही-हांडी से भक्तिमय हुआ माहौल;...

कोर्ट पर दिखा खेल और दोस्ती का अनोखा संगम: उम्र को मात देकर 11 से 84 साल के रोटेरियंस ने दिखाया दम

सिंधु भवन रोड स्थित एआरए में आयोजित 'रोटरी रैकेट लीग 1.0' में 20 क्लबों...

कच्छ में LCB का बड़ा शिकंजा: ₹11 लाख के अवैध कॉपर वायर के साथ बाड़मेर के चार शातिर दबोचे

पिकअप गाड़ी में छिपाकर ले जाया जा रहा था 12 क्विंटल तांबा, गुप्त सूचना...

फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़ी शराब से भरी लग्जरी कार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हो रही थी तस्करी

डीसा रूरल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.65 लाख की अंग्रेजी शराब और ब्रेजा कार...

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांच साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गुजरात से गिरफ्तार

आबकारी अधिनियम के प्रकरण में लंबे समय से तलाश थी, तकनीकी दक्षता और मुखबिर...

रबारी समाज के आर्थिक सशक्तिकरण की ओर ऐतिहासिक कदम: डीसा में विधायक मावजीभाई देसाई के नेतृत्व में ‘गोपालक बिजनेस समिट’ संपन्न

युवाओं में स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने i-Hub और EDII जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं...