Homeजालोरसांचौर पुलिस का 'ऑपरेशन धरपकड़': नकबजनी का वांछित अपराधी गिरफ्तार

सांचौर पुलिस का ‘ऑपरेशन धरपकड़’: नकबजनी का वांछित अपराधी गिरफ्तार

Published on

सांचौर। जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशानुसार रेंज में अवैध और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘‘ऑपरेशन धरपकड़’’ के तहत जालोर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर आवड़दान रतनू और सहायक पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी वृत्त सांचौर कांबले शरण गोपीनाथ के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

सांचौर थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह कच्छवाह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पुलिस थाना सांचौर हल्का क्षेत्र में वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु संदिग्धों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।


छगन लाल सोनी गिरफ्तार

इसी क्रम में आज दिनांक 02 अगस्त, 2025 को सांचौर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की। हेड कांस्टेबल कालुदान (456) और कांस्टेबल बाबुलाल (521) की टीम ने नकबजनी के विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधी छगन लाल पुत्र नगराज जाति सोनी (निवासी सुरावा, हाल सांचौर) को सांचौर कस्बे से दस्तयाब किया।

छगन लाल पुलिस थाना सांचौर के प्रकरण संख्या 328/2025, 333/2025, 334/2025 और पुलिस थाना चितलवाना के मुकदमा संख्या 93/2025 में वांछित था। उसे प्रकरण संख्या 333/06.07.2025, धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 111 बीएनएस पुलिस थाना सांचौर में अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा रिमांड प्राप्त किया गया है, जिसके बाद प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।


कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल, हेड कांस्टेबल कालुदान (456) और कांस्टेबल बाबुलाल (521) शामिल थे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...