आरोपी के कब्जे से 9.300 किलोग्राम तांबा बरामद, रानीवाड़ा निवासी राकेश कुमार चढा पुलिस के हत्थे
जालोर/बागरा। जालोर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बागरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने विद्युत विभाग के कार्यालय परिसर से ट्रांसफार्मर खोलकर तांबा चोरी करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्यवाही मोटाराम गोदारा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालोर) और गौतम जैन (वृताधिकारी वृत्त, जालोर) के सुपरविजन में मोहनलाल गर्ग (निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी, बागरा) के नेतृत्व में अंजाम दी गई।
क्या था पूरा घटनाक्रम? विद्युत विभाग (RRVPNL) बागरा के एईएन (AEN) जितेन्द्र कुमार श्रीमाली पुत्र रामावतार जाति श्रीमाली, निवासी माघ कोलोनी भीनमाल ने 2 जनवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 की रात को अज्ञात चोरों ने भंडार गृह के ताले तोड़कर ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी कर लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान रामलाल हैडकानि. 401 को सौंपा।
यूं पकडा गया शातिर चोर: पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 13-14 जनवरी की दरमियानी रात को बिजली बोर्ड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ पाया गया। पुलिस ने उसे दस्तयाब कर जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, तो उसने तांबा चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बागरा सरहद में रेलवे पटरी के पास झाडियों में छिपाया हुआ 9.300 किलोग्राम कॉपर बरामद किया।
आरोपी का विवरण और आपराधिक इतिहास:
- नाम-पता: राकेश कुमार पुत्र लक्ष्मण कुमार, जाति जिनगर, उम्र 29 साल, निवासी इंद्रा कॉलोनी, रानीवाड़ा कल्ला, पुलिस थाना रानीवाड़ा, जिला जालोर।
- पुराना रिकॉर्ड: आरोपी राकेश कुमार एक शातिर अपराधी है, जिस पर रानीवाड़ा और जोधपुर के लूणी थाने में चोरी के 4 मामले पहले से दर्ज हैं।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम: इस सफल खुलासे में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही:
- रामलाल (हैडकानि. 401)
- रमेश कुमार (कानि. 689)
- दिनेश कुमार (कानि. 322)
- श्रवण कुमार (कानि. 640)
- पवन कुमार (कानि. 1144)
- मुकेश कुमार (कानि. 1151)
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क - सच के साथ, हमेशा निष्पक्ष।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां