पूर्व विदेश मंत्री स्व. जसवंतसिंह जसोल ने ऐसी ही महफिल को केसर के प्याले में कन्वर्ट कर दिया था, परन्तु हीरा पर आईपीएस कांबले भारी पडे
सांचौर। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर और एसपी जालोर ज्ञानचंद यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी नशा मुक्ति हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आवडदान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर व कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचोर के निकटतम सुपरविजन में देवेन्द्रसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सांचौर मय जाब्ता ने अफीम की महफिल में रेड डालने की घटना को अंजाम दिया है। इस मामला सियासी जगत में सबसे चर्चित माना जा रहा है।
थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह ने बताया कि 28 मार्च को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि सरहद बालीखेडा (पांचला) में एक सामाजिक कार्यक्रम में अवैध मादक पदार्थ अफीम के दुध की मनुवार कर लोगों को अफीम का दुध परोसा जा रहा है वगैरा सूचना पर बालीखेडा(पांचला) पहुंच अभियुक्त हीराराम पुत्र परखाराम जाति देवासी उम्र 30 साल निवासी बालीखेडा (पांचला) और बालकाराम पुत्र करनाराम जाति देवासी उम्र 50 साल निवासी पांचला पुलिस थाना सांचोर जिला जालोर के कब्जे से 22 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दुध एवं अफीम का दुध घोलने में प्रयुक्त सामग्री (एक स्टील का भगोला, दो कटोरी, तीन सफेद कपड़े, अफीम की खाली की गई 08 पॉलीथीन की थैलियां) को जब्त किया जाकर मुलजिमान हीराराम, बालकाराम को गिरफतार कर उसके विरूद्ध धारा 8/18, 29, 27ए एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।

इस कार्यवाही में देवेन्द्रसिंह कच्छवाह नि.पु. थानाधिकारी सहित जादाराम हैडकानि, मोहनलाल हैडकानि, गोगाराम कानि, मांगाराम कानि और सेवाराम कानि की खास भूमिका रही।



