जालोर। जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर रेंज में आपराधिक प्रकरणों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन धरकरभर' के तहत जालोर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर मोटाराम गोदारा और वृताधिकारी जालोर गौतम जैन के निकट सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी अरविंद कुमार (निरीक्षक) के नेतृत्व में टीम ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट का मामला
यह कार्रवाई आचार्य अभयदास जी महाराज के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रसारित एक वीडियो क्लिप पर आपत्तिजनक, धार्मिक भावनाएं भड़काने और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले कमेंट के संबंध में प्राप्त एक रिपोर्ट पर की गई। इन कमेंट्स में विशेष वर्ग के धार्मिक स्थानों पर तोड़फोड़ करने की बात भी कही गई थी।
इस संबंध में पुलिस थाना कोतवाली में प्रकरण संख्या 226, दिनांक 17 जुलाई 2025 को भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 299, 351(2), (3) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में वांछित आरोपी शाहरुख खान (25), पुत्र आजाद खान, मुसलमान पठान, निवासी संजय नगर जालोर और शेर मोहम्मद (47), पुत्र अजीज मोहम्मद मुसलमान, निवासी केजीएन कॉलोनी जालोर को दस्तयाब कर अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम: इस कार्रवाई में निरीक्षक अरविंद कुमार, सउनि रामूराम, कानि राकेश कुमार (289), कानि लालसिंह (674) और कानि सुरेंद्र (1004) शामिल थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां