जोधपुर रेंज के विशेष अभियान के तहत मिली सफलता, वांछित अपराधी को कोर्ट में किया पेश
रानीवाड़ा। जालोर पुलिस अधीक्षक के निर्देशों तथा जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक द्वारा वांछित अपराधियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रानीवाड़ा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। वृत स्तर पर गठित विशेष टीम ने एक टॉप 10 वांछित अपराधी को धर दबोचा है।
सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू के सुपरविजन में तथा रानीवाड़ा वृत्ताधिकारी भवानीसिंह ईन्दा के निर्देशन में वांछितों की धरपकड़ के लिए एक वृत स्तरीय पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने गोपनीय सूचनाओं और सक्रियता के चलते 27 फरवरी को टॉप 10 वांछित स्थायी वारंटी विपिन कुमार जोशी पुत्र मोहनलाल, निवासी मालवाड़ा (थाना रानीवाड़ा) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को आज अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जालोर संख्या 01 के समक्ष पेश किया गया।
टीम में शामिल सदस्य: इस कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाने वाली वृत स्तरीय टीम में निम्न सदस्य शामिल रहे:
- पदमसिंह (हैड कानि. न. 92, थाना रानीवाड़ा)
- सुरेश कुमार (कानि. न. 1000, थाना रानीवाड़ा)
- सोहन लाल (कानि न. 796, थाना करड़ा)
- भैराराम (कानि न. 922, थाना करड़ा)







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां