जालौर | जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 10 ग्राम अवैध एमडीएम (मोली) के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
घेराबंदी कर दबोचे तस्कर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा व वृताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गौड़ीजी क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर एक स्विफ्ट कार (RJ 16 CA 7182) को रुकवाया और तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- रोहित कुमार: निवासी बागरियों का वास, सायला (हाल गोडिजी, जालौर)।
- योगेश व्यास: निवासी सामुजा, आहोर (हाल रामदेव कॉलोनी, जालौर)।
- निलेश सुन्देशा: निवासी पानियानाडा रोड, जालौर।
नकदी और वाहन बरामद
पुलिस ने मौके से न केवल ड्रग्स बरामद की, बल्कि मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से अर्जित 50,250 रुपये की नकदी और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की अग्रिम जांच अब बागरा थानाधिकारी द्वारा की जा रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके।
इनकी रही विशेष भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के साथ किशनलाल (सउनि), राकेश कुमार (कानि. 289) और सुरेन्द्र कासनियां (कानि. 1004) की विशेष भूमिका रही। टीम में कांस्टेबल मोटाराम भी शामिल रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां