झाब (जालोर) – पुलिस थाना झाब ने भौकाल अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नकबजन को गिरफ्तार किया। थाना हल्का क्षेत्र के गांव अणखोल में सुने मकानों से सोने, चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी लूट और चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है। वारदातों को अंजाम देकर नशे की पूर्ति करने वाले इस अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की।
गिरफ्तारी और खुलासा जालोर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे भौकाल अभियान के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना झाब ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के माध्यम से नकबजनी के प्रकरण संख्या 22, दिनांक 23.02.2025 में वांछित अभियुक्त प्रकाश कुमार को 25 मई को गिरफ्तार किया।
कैसे दिया वारदात को अंजाम चोरी की यह वारदात 21 फरवरी 2025 की मध्यरात्रि को अणखोल गांव में हुई थी। अज्ञात चोरों ने मकानों के ताले तोड़कर जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध भरत कुमार पुरोहित को दस्तयाब कर पूछताछ की, जिससे वारदात में शामिल अन्य आरोपियों प्रकाश पुरोहित और मांगीलाल उर्फ मुंगाराम देवासी की संलिप्तता उजागर हुई।
पुलिस की कार्रवाई मुखबिर की सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रकाश कुमार को पाटन, गुजरात से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड लिया गया है, जिससे चोरी के माल की बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।
अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड गिरफ्तार आरोपी प्रकाश कुमार पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ पहले भी लूट, चोरी और अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में उसका एक मामला ट्रायल के अधीन है।
पुलिस टीम इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में परखाराम, बदाराम और चंद्रप्रकाश सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और अपराधियों के हौसले पस्त होंगे।



