Homeदेशनशे के साम्राज्य पर महाप्रहार: अगले 3 साल में नेस्तनाबूद होगा ड्रग्स...

नशे के साम्राज्य पर महाप्रहार: अगले 3 साल में नेस्तनाबूद होगा ड्रग्स का पूरा इकोसिस्टम

Published on

विज्ञान भवन में NCORD की 10वीं बैठक; अमित शाह ने जारी किया ‘विज़न डॉक्यूमेंट 2026-2029’ और शुरू किया महा-अभियान

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में देश को ड्रग्स से पूरी तरह मुक्त करने के लिए एक अभूतपूर्व और आक्रामक रणनीति का खाका खींचा गया। अमित शाह ने इस मौके पर “मादक पदार्थ नियंत्रण पर विज़न डॉक्यूमेंट (2026-2029)” और “एनसीबी वार्षिक रिपोर्ट-2025” का विमोचन किया। इसके साथ ही जम्मू और गुवाहाटी में एनसीबी के नए ज़ोनल कार्यालयों का ई-उद्घाटन भी संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एक विशाल ‘ऑनलाइन ड्रग्स डिस्पोज़ल फोर्टनाइट कैंपेन’ की शुरुआत की गई, जिसके तहत देश भर में 6,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 2,09,500 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट करने का लक्ष्य रखा गया है।

‘डिटेक्ट, डिसरप्ट और डिस्ट्रॉय’ की नीति से टूटेगी तस्करों की कमर

अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा कि देश इस समय ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के एक बेहद निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। अगले 3 साल यह तय करेंगे कि हम नशे पर विजय प्राप्त करते हैं या नहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य 2047 तक ‘नशामुक्त भारत’ बनाना है। गृह मंत्री ने नार्को टेररिज्म के उभरते इकोसिस्टम से निपटने के लिए 3D फॉर्मूला दिया:

  • Detect (पहचान): ड्रोन ड्रॉप्स, डार्कनेट, क्रिप्टो पेमेंट और समुद्री मार्गों जैसे नए खतरों को आधुनिक टेक्नोलॉजी और ह्यूमन इंटेलिजेंस (HUMINT) के जरिए ट्रैक करना।
  • Disrupt (छिन्न-भिन्न करना): ड्रग तस्करों के सोर्स, ट्रांजिट, फाइनेंस और उनकी लीडरशिप पर सीधा प्रहार करना। अवैध प्रयोगशालाओं और फसलों को पूरी तरह तबाह करना।
  • Destroy (नष्ट करना): पकड़ा गया किंगपिन किसी भी हाल में न छूटे, ऐसी सख्त पैरवी करना और वित्तीय जांच (ED) के जरिए उनकी संपत्तियों को सीज कर नेटवर्क को दोबारा खड़ा न होने देना।

“अपराधियों के प्रति ‘रूथलेस’ (कठोर) और शिकार हुए युवाओं के प्रति ‘सिम्पैथेटिक’ (सहानुभूतिपूर्ण) दृष्टिकोण रखना होगा। पीड़ित बच्चों को उंगली पकड़कर सही रास्ते पर लाना समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी है।”

अमित शाह, गृह मंत्री

चार मजबूत स्तंभों पर टिकी है नई रणनीति

आगामी तीन वर्षों (2026-2029) का नया रोडमैप ‘होले ऑफ गवर्नमेंट’ (Whole of Government) और ‘होले ऑफ सोसाइटी’ (Whole of Society) अप्रोच के तहत इन चार स्तंभों पर काम करेगा:

  1. एनफोर्समेंट, इंटेलिजेंस और ऑपरेशंस: लक्षित और खुफिया जानकारी आधारित सटीक कार्रवाई।
  2. प्रीकर्सर एवं सिंथेटिक ड्रग कंट्रोल: उत्पादन के स्तर पर ही नशीली दवाओं की रोकथाम।
  3. डिमांड और हार्म रिडक्शन: समाज, शिक्षा संस्थानों और पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से मांग को घटाना।
  4. कैपेसिटी बिल्डिंग और कोऑर्डिनेशन: सभी राज्यों की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को मजबूत और जवाबदेह बनाना।

आंकड़े दे रहे हैं गवाही: बढ़ रही है कार्रवाई की रफ्तार

बैठक में पिछले सालों के तुलनात्मक आंकड़े भी सामने रखे गए, जो यह दर्शाते हैं कि नार्को नेटवर्क के खिलाफ शिकंजा लगातार कसता जा रहा है:

कार्य विवरणसंप्रग शासन (2004-2014)मोदी शासन (2014-2026)
जब्त ड्रग्स की मात्रा26 लाख किलोग्राम1 करोड़ 18 लाख किलोग्राम
जब्त ड्रग्स की कीमत40,000 करोड़ रुपये1 लाख 84 हजार करोड़ रुपये
नष्ट की गई ड्रग्स3,26,000 किलोग्राम (मूल्य 8,000 करोड़)42,47,000 किलोग्राम (मूल्य 89,896 करोड़)
पंजीकृत मामले (केस)1,73,0008,75,000
कुल गिरफ्तारियां1,95,00010,97,000
नष्ट की गई अफीम खेती10,000 एकड़ (साल 2020)42,282 एकड़ (साल 2025)

राज्यों को सख्त निर्देश: गठित करें एक्सक्लूसिव NDPS कोर्ट

गृह मंत्री ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे जिला और राज्य स्तर की NCORD बैठकों को केवल रस्म न बनाकर परिणाम-उन्मुख (Output-oriented) बनाएं।

  • फास्ट ट्रैक कोर्ट: बड़े मामलों में जल्द सजा सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्रालय देश में ‘एक्सक्लूसिव NDPS कोर्ट’ के गठन की दिशा में काम कर रहा है। राज्यों को भी अपने हाई कोर्ट के माध्यम से विशेष अदालतें बनानी चाहिए।
  • विदेशी तस्करों पर नकेल: विदेश में छिपे ड्रग माफियाओं और गैंगस्टरों को वापस लाने के लिए सीबीआई (CBI) के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस और प्रत्यर्पण की कार्रवाई तेज की जाए।
  • ड्रग-फ्री कैंपस: शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से स्कूलों और कॉलेजों में ‘ड्रग-फ्री कैंपस’ का फ्रेमवर्क लागू किया जाएगा, जिसमें शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका तय होगी।
पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

दूसरी खबर ये भी

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

सड़कों पर सुरक्षा और विहार के लिए भूमि: जैन संतों के संकल्प पत्र की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जुटा जालोर प्रशासन

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जारी किया आदेश, जिला स्तरीय समिति में...