Homeचितलवानारणोदर के किसानों का फूटा गुस्सा, 'गिरदावरी ऐप' न खुलने पर 27...

रणोदर के किसानों का फूटा गुस्सा, ‘गिरदावरी ऐप’ न खुलने पर 27 को चितलवाना महापड़ाव में पहुँचेंगे 600 से अधिक किसान

Published on

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क

जालोर। चितलवाना तहसील की रणोदर ग्राम पंचायत के किसानों में ‘आदान अनुदान’ के लिए गिरदावरी ऐप (Girdawari App) न खुलने से भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आगामी 27 अक्टूबर को चितलवाना में होने वाले महापड़ाव में बड़ी संख्या में भाग लेने की घोषणा की है।

रणोदर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच प्रतिनिधि सुरजन राम साऊ की अध्यक्षता और संयुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईशराराम बिश्नोई के आतिथ्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और प्रशासन के प्रति नाराज़गी ज़ाहिर की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईशराराम बिश्नोई

करोड़ों रुपए का आदान अनुदान अटका

रणोदर सरपंच प्रतिनिधि सुरजन राम साऊ ने बताया कि चितलवाना तहसील में किसानों का आदान अनुदान का करोड़ों रुपया लंबे समय से रुका हुआ है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि तहसील के कई गाँवों का गिरदावरी ऐप खुल चुका है, लेकिन रणोदर पंचायत के सभी राजस्व गाँव— रणोदर, नयावास, नाइयों की ढाणी, पुरानगर और चारणीम— का गिरदावरी ऐप नहीं खोला गया है। इससे संपूर्ण ग्राम पंचायत के किसान अत्यधिक नाराज़ हैं। उन्होंने घोषणा की कि इस अन्याय के विरोध में रणोदर ग्राम पंचायत से 600 से भी अधिक किसान चितलवाना के महापड़ाव में भाग लेंगे।

फसल बीमा और नर्मदा नहर पर भी गुस्सा

संयुक्त किसान मोर्चा के जिला मंत्री मका राम चौधरी ने बैठक में बताया कि फसल बीमा क्लेम को लेकर रिलायंस कंपनी की मनमानी लगातार जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है, और बैंक मनमर्जी से खसरे व फसलें भरकर प्रीमियम काट रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष तूफानी बारिश और नदी के पानी से सांचौर और चितलवाना क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ, लेकिन किसानों को राहत देने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विरद सिंह चौहान और धीमाराम खिलेरी ने नर्मदा नहर सिस्टम की अव्यवस्थाओं पर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि रबी की सीजन आ गई है, लेकिन अभी तक न तो नहरों की सफाई हुई है और न ही झाड़ी कटिंग हुई है, जिससे टेल तक पानी पहुँचना असंभव है।

बैठक में पूर्व सरपंच जलाराम साहू, देवीचंद मेघवाल, श्रीराम लोल ने बिजली विभाग और अन्य समस्याओं का ज़िक्र किया।

इस अवसर पर भंवर सिंह चारणीम, पाबूराम पूनिया, जबरसिंह, भाखराराम साऊ, रघुनाथ, भाणाराम माली, कोहलाराम, हंजारीराम नाई, सहीराम, थानाराम जाट, भारूमल मेघवाल, भंवर कुराड़ा, धीमाराम सारण, भेराराम डारा सहित सैकड़ों किसान और विरद सिंह चौहान, धीमाराम खिलेरी, प्रेमाराम सारण जैसे कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने महापड़ाव में भागीदारी के लिए जनसंपर्क तेज करने का संकल्प लिया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

नशा तस्करों पर शिकंजा: 100 ग्राम एमडी के साथ चार दबोचे, दो मोटरसाइकिलें जब्त

अभियान धरपकड़' के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज ' नशा...

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी ड्रग्स तस्कर राकेश कुमार गिरफ्तार, चार गंभीर मामलों में था वांछित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और वृत्ताधिकारी जयराम मुंडेल के सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

किसान क्रांति: बावरला में हुंकार, रिलायंस बीमा कंपनी राजस्थान से बाहर

फसल बीमा से लेकर कर्ज माफी तक गूंजी किसानों की आवाज, बावरला में नई...