रानीवाड़ा। रैज आईजी विकासकुमार और एसपी जालोर के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों के विरूद्ध भौकाल अभियान के तहत जिले में ईनामी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के तहत आवडदान रतनु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर एवं भवानीसिंह इन्दा आरपीएस वृताधिकारी वृत रानीवाडा के निकटतम सुपरविजन में दीपसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना रानीवाडा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
थानाधिकारी दीपसिंह ने बताया कि प्रकरण संख्या 129 दिनांक 25.05.2023 धारा 420.409.201.120 बी भादस पुलिस थाना रानीवाडा में राजस्थान सरकार समेकित बाल विकास सेवाए द्वारा आंगनबाडी सेवा योजनान्तर्गत फोर्टीफाइड पुरक पोषाहार के गबन में लम्बे समय से फरार एवं 2 हजार रूपये के ईनामी व थाने हल्का क्षेत्र का टॉप-10 अभियुक्त नरेन्द्र कुमार को भरसक प्रयास के बाद दिनांक 3.3.2025 को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।

जिसे आज दिनांक 04.03.2025 को पेश अदालत कर पीसी रिमाण्ड पर प्राप्त किया गया। अभियुक्त नरेन्द्र कुमार पुत्र उर्फ गोपी पुत्र रतनलाल जाति विश्नोई उम्र 33 साल निवासी भालनी पुलिस थाना बागोडा से गहन अनुसंधान जारी है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां