राजस्थान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा कसने के लिए "ऑपरेशन धरकरभर" चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना रानीवाड़ा ने एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी को धर दबोचा।
फरार आरोपी को दबोचा
30 अप्रैल 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/15, 25, 29 के तहत पुलिस थाना सांचौर में एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें जालाराम पुत्र मंगलाराम, जाति विर्श्नोई (नेण), उम्र 44 साल, निवासी लालपुरा, पुलिस थाना चितलवाना, जिला जालोर फरार चल रहा था।
पुलिस ने उसकी तलाश में कई प्रयास किए और आखिरकार 4 मई 2025 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम की सक्रियता
इस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी दीपसिंह चौहान के नेतृत्व में रामनिवास, जोगाराम, राकेश कुमार समेत पुलिस थाना रानीवाड़ा की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रही है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां