रानीवाड़ा। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, के निर्देशानुसार रेंज में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध भौकाल अभियान के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में जिले में ईनामी व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के तहत आवड़दान रतनु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर एवं भवानीसिंह ईन्दा आरपीएस वृताधिकारी वृत रानीवाडा के निकटतम सुपरविजन में दीपसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना रानीवाडा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दुष्कर्म के मामले का पटाक्षेप कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दीपसिंह चौहान ने बताया कि प्रकरण संख्या 6 दिनांक 11.01.2025 धारा 64(2) (ड), 308(2),333 बी. एन. एस. 2023 व 67 ए आईटी एक्ट पुलिस थाना रानीवाडा में पिडीता के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अभियुक्त पारससिंह पुत्र शंभुसिंह जाति रावणा राजपुत उम्र 24 साल निवासी बडगांव पुलिस थाना रानीवाडा को कड़ी मेहनत व भरसक प्रयास के बाद 4 मार्च को दस्तयाब कर जुर्म धारा 67ए आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया एवं प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

इस सफल कार्यवाही में थानाधिकारी दीपसिंह चौहान सहित रामनिवास कानि., सुरेश कुमार कानि. सहित टीम रानीवाड़ा सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां