जालोर जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्ती बरतते हुए करड़ा पुलिस ने ऑपरेशन मदमर्दन के तहत ऑपरेशन संपोलिया में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
घर में छुपाकर रखी थी अवैध अफीम
मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी करड़ा उपनिरीक्षक कमलेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुढावाड़ी अरणाय निवासी शैतानाराम पुत्र वगता राम विश्नोई (50 वर्ष, पैशा-खैती) के घर पर दबिश दी। बैठक हॉल के पीछे टाइल्स के नीचे छुपाकर रखी गई भूरे रंग की प्लास्टिक की थैली से पुलिस ने 58 ग्राम अवैध विनिर्मित अफीम और 98 ग्राम अफीम का गाढ़ा द्रव जब्त किया।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, तस्कर गिरफ्तार
मुलजिम शैतानाराम विश्नोई को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/17, 18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम की शानदार कार्यवाही
यह कार्यवाही अति. पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनु, वृताधिकारी रानीवाड़ा भवानी सिंह ईन्दा के निर्देशन में की गई। ऑपरेशन में थानाधिकारी करड़ा कमलेश सहित पुलिस टीम में कानि. हनुमानाराम (798), सुरेश कुमार (584), भैराराम (922), श्रीमती चमेली (357), लादुराम (264), केसाराम (776) और पूनमाराम (1015) चालक ने सक्रिय भूमिका निभाई।
मिशन मदमर्दन के तहत सख्त कार्रवाई जारी
महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज श्री विकासकुमार द्वारा ऑपरेशन भौकाल और ऑपरेशन संपोलिया के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक जालोर मन ज्ञानचन्द्र यादव के नेतृत्व में जिले भर में नाकाबंदी, संदिग्ध स्थानों व वाहनों की तलाशी लगातार जारी है।
इस ऑपरेशन ने मादक पदार्थ तस्करों में खौफ पैदा कर दिया है। पुलिस की यह कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां