जालोर। अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी पर लगाम कसने के लिए जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार द्वारा चलाए जा रहे ‘‘ऑपरेशन संपोलिया’’ के तहत जालोर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है।
जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा तथा वृताधिकारी गौतम जैन की निगरानी में, कोतवाली थाना जालोर के निरीक्षक अरविन्द कुमार के नेतृत्व वाली विशेष टीम ने कार्रवाई की।
दिनांक 13.07.2025 को मिली सूचना पर, जालोर के रेलवे स्टेशन लिंक गली में रमेश कुमार पुत्र रतनाराम विश्नोई (उम्र 30 वर्ष), निवासी कुकावास, पुलिस थाना बागोड़ा, जिला जालोर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 34 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
रमेश कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण संख्या 221/2025 दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
पुलिस टीम: उ.नि. धर्माराम, सउनि. मांगीलाल, कानि. सुरेन्द्र, कानि. नेकीराम, कानि. सहदेव।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां