मंगलवार, 24 दिसंबर 2026 • 08:44 PM IST
आज की टॉप 10 जनमत पोल नौकरी व भर्ती अपनी ख़बर भेजें
सर्कल न्यूज़ ® .in
राजस्थान का डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
मुख्य ख़बरें
ज़िला व तहसील हब
जालोर
ज़िला • 3477 ख़बरें
सिरोही
ज़िला • 309 ख़बरें
जयपुर
ज़िला • 148 ख़बरें
जोधपुर
ज़िला • 122 ख़बरें
बाड़मेर
ज़िला • 67 ख़बरें
उदयपुर
ज़िला • 21 ख़बरें
पाली
ज़िला • 11 ख़बरें
बीकानेर
ज़िला • 9 ख़बरें
सभी क्षेत्र
गांव, तहसील और ज़िले
चुनाव 2026 राजनीति नौकरी व शिक्षा वीडियो
तहसील हब सभी क्षेत्र जालोर भीनमाल सांचौर आहोर सायला रानीवाड़ा सिरोही • आबूरोड पाली बाड़मेर
होमधर्मराजस्थान सिरोही में चार माह के ऐतिहासिक चातुर्मास का समापन, गाजे-बाजे के साथ हुआ स्थान परिवर्तन; आचार्य जगच्चंद्रसूरीजी ने बताया सुख-समृद्धि का अचूक मंत्र

सिरोही में चार माह के ऐतिहासिक चातुर्मास का समापन, गाजे-बाजे के साथ हुआ स्थान परिवर्तन; आचार्य जगच्चंद्रसूरीजी ने बताया सुख-समृद्धि का अचूक मंत्र

कार्तिक पूर्णिमा पर पदयात्रा और भाव यात्रा के साथ गूंजा धर्म नगरी का कोना-कोना, देवद्रव्य पूर्ति का संकल्प पूरा होने से जैन संघ में हर्ष की लहर

राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंह प्रधान संपादक • जालोर
  • 24 नवंबर 2026, रात 8:25 बजे
  • 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
सिरोही में चार माह के ऐतिहासिक चातुर्मास का समापन, गाजे-बाजे के साथ हुआ स्थान परिवर्तन; आचार्य जगच्चंद्रसूरीजी ने बताया सुख-समृद्धि का अचूक मंत्र
ख़बर का सार

कार्तिक पूर्णिमा पर सिरोही में आचार्य जगच्चंद्रसूरीजी महाराज का चातुर्मास स्थान परिवर्तन संपन्न हुआ। भव्य पदयात्रा, धर्मसभा और देवद्रव्य पूर्ति संकल्प की पूरी खबर पढ़ें।

इस ख़बर में

    सिरोही (Circle News Network)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को धर्म नगरी सिरोही में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आचार्य भगवंत श्री जगच्चंद्रसूरीजी महाराज एवं उनके समुदाय के साधु-साध्वियों की पावन निश्रा में चार माह तक चले ऐतिहासिक चातुर्मास का मंगलवार को विधिवत स्थान परिवर्तन हुआ। इस अवसर पर सुबह से ही शहर के विभिन्न मार्गों पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही और गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा व पदयात्रा निकाली गई।

    सिरोही में चार माह के ऐतिहासिक चातुर्मास का समापन, गाजे-बाजे के साथ हुआ स्थान परिवर्तन

    आदिनाथ चौमुखा मंदिर में दर्शन और गिरिराज की भाव यात्रा मंगलवार प्रातः जैन उपाश्रय से आचार्य भगवंत श्री जगच्चंद्रसूरीजी महाराज एवं साधु-साध्वी वृंद की निश्रा में भव्य पदयात्रा प्रारंभ हुई, जो गाजे-बाजे के साथ भगवान आदिनाथ चौमुखा मंदिर पहुंची। यहां सभी श्रावक-श्राविकाओं ने चैत्यवंदन कर परमात्मा के दर्शन किए और गिरिराज के पट्ट के समक्ष गिरिराज की भाव यात्रा की। इस दौरान श्री आदेश्वर महाराज गोठ की ओर से भाव यात्रा के लाभार्थी कुमार सेठ ने सभी धर्मप्रेमियों का स्वागत व बहुमान किया।

    धर्म साधना और योग से ही मिलती है सुख-समृद्धि: आचार्यश्री चातुर्मास परिवर्तन के तहत आचार्यश्री जिनालय से गाजे-बाजे के साथ सदर बाजार होते हुए नगर परिषद की डॉ. सम्पूर्णानन्द कॉलोनी स्थित सुश्रावक रमेश एन. सिंघी एवं महावीर जैन के निवास पर पहुंचे। यहां समाजजनों द्वारा उनका भव्य सामैया किया गया, जिसके पश्चात आचार्यश्री ने मांगलिक सुनाकर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।

    सुख और समृद्धि का मार्ग धर्म साधना: आचार्य जगच्चंद्रसूरीजी

    कॉलोनी में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्यश्री ने जीवन का सार समझाया। उन्होंने कहा कि "धर्म साधना और योग से ही जीवन में वास्तविक सुख, समृद्धि और वैभव प्राप्त होता है। भोग और पाप से दुख मिलता है, जबकि योग से सुख और पुण्य की प्राप्ति होती है।" उन्होंने व्यक्ति को जीवन में योग और शुभ कर्मों को महत्व देने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में कर्म निर्जरा अत्यंत आवश्यक है और शुभ कर्म से ही पुण्य संचित होता है। आचार्यश्री ने आगे कहा कि यह मानव जीवन अत्यंत अमूल्य है, इसलिए हमें ऐसे सद्कार्य करने चाहिए जिससे हमारा परभव सुधर जाए और हमें पुनः मनुष्य जन्म प्राप्त हो।

    इस पावन अवसर पर कॉलोनी के निवासियों, जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं के साथ-साथ नगर परिषद की सभापति श्रीमती रितु पुनीत जैन भी उपस्थित रहीं। उन्होंने आचार्यश्री को वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात आचार्यश्री पुनः जैन उपाश्रय पहुंचे, जहां उनकी निश्रा में श्री हीराचंद जी सर्राफ परिवार की ओर से गाजे-बाजे के साथ जैन शासन ध्वज फहराया गया।

    शांतिनगर सोसायटी में वधामना, 26 को विजयपताका तीर्थ करेंगे प्रस्थान जैन उपाश्रय से सभी साधु-साध्वी भगवंत तीनबत्ती के समीप स्थित शांतिनगर सोसायटी जैन मंदिर पहुंचे। यहां शांतिनगर जैन संघ की ओर से उनका आत्मीय वधामना किया गया और आचार्यश्री ने उपस्थित जनसमूह को मांगलिक श्रवण कराया। आचार्यश्री मंगलवार को रात्रि विश्राम शांतिनगर सोसायटी में ही करेंगे। आगामी 26 नवंबर को वे विजयपताका तीर्थ पहुंचेंगे और वहां दो दिन प्रवास करने के पश्चात फालना की ओर विहार करेंगे।

    देवद्रव्य पूर्ति का संकल्प पूरा होने से श्री संघ में हर्ष की लहर सिरोही जैन संघ के अध्यक्ष राजेंद्र मोदी एवं ट्रस्ट मंडल ने चार मास तक चले चातुर्मास में प्राप्त हुई आचार्यश्री की निश्रा और सानिध्य के लिए सभी गुरुवरों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आचार्यश्री का यह चातुर्मास सिरोही जैन संघ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। चार माह तक धर्म नगरी सिरोही में आचार्यश्री की अमृतवाणी गूंजती रही, जिससे भक्तों ने धर्म की शुद्ध आराधना की विधि को समझा और आत्मसात किया। चातुर्मास के दौरान आचार्यश्री के सानिध्य में सिरोही संघ ने देवद्रव्य की पूर्ति का जो संकल्प लिया था, वह आज पूर्ण हो गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से श्री संघ और साधु-साध्वी भगवंतों में अपार खुशी और उत्साह का माहौल है।

    सर्कलन्यूज़® राजस्थान का डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क

    मारवाड़ और राजस्थान की हर हलचल पर सबसे तेज़ और सटीक नज़र: पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने व संपूर्ण राजस्थान के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी (CircleNews.in) पर।

    यूट्यूब चैनल

    वीडियो और ग्राउंड रिपोर्ट देखें

    वीडियो खबरों, ग्राउंड रिपोर्टिंग और ब्रेकिंग लाइव अपडेट्स के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें और घंटी के आइकन को दबाकर ताज़ा अपडेट्स पाएं।

    यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
    विज्ञापन एवं सहयोग

    विज्ञापन एवं बिज़नेस पार्टनरशिप

    अपने व्यवसाय, संस्थान, ब्रांड या कार्यक्रम को लाखों पाठकों तक पहुंचाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के लिए अभी संपर्क करें।

    9829441487 पर वाट्सअप करें

    यह ख़बर शेयर करें

    श्रेणी

    • धर्म

    स्थान

    • सिरोही · राजस्थान
    • राजस्थान · भारत

    टैग

    • #आचार्य
    • #ऐतिहासिक
    • #नगर
    • #परिषद
    • #भक्ति
    • #यात्रा
    • #योग
    • #शहर
    • #समापन
    • #समुदाय
    • #समृद्धि
    • #स्वागत
    सर्कल न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें — हर ताज़ा ख़बर सीधे फ़ोन पर चैनल फॉलो करें →
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    लेखक परिचय Circle News® संपादकीय टीम
    राव गुमान सिंह
    राव गुमान सिंह प्रधान संपादक • जालोर

    एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

    3379+ ख़बरें प्रकाशित
    • Facebook
    • X
    • Instagram
    लेखक की सभी ख़बरें पढ़ें

    पाठक टिप्पणियां (Comments)

    0 टिप्पणियां
    अपनी राय व्यक्त करें (Join the discussion)
    टिप्पणियां लोड हो रही हैं...

    संबंधित और ताज़ा खबरें (Related Stories)

    विशेष कवरेज

    पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सेठ अमीचंद जैन का संथारा सहित देवलोकगमन, सूरत में हुआ अंतिम संस्कार

    जालोर की राजनीति और समाजसेवा के एक युग का अंत: सागारी संथारा के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज नेता सेठ अमीचंद जैन, सीएम भजनलाल शर्मा समेत बड़े…

    ताज़ा ख़बर • 24 Nov 2026

    सिरोही की धरती से दुनिया जानेगी पाकिस्तान में बसी जैन विरासत की कहानी, जानें क्यों खास है संदीपन देव की यह नई किताब

    सिरोही के कालंद्री में डॉ. अरविंद पनगड़िया ने 'फुटप्रिंट्स ऑफ फेथ' पुस्तक का लोकार्पण किया। संदीपन देव लिखित यह किताब पाकिस्तान में जैन विरासत का…

    ताज़ा ख़बर • 24 Nov 2026

    सियासत से दूर भक्ति के रंग में दिखे हर्ष संघवी: परिवार संग राधनपुर पहुंचकर लिया आचार्य अभयसूरिजी का आशीर्वाद, उमड़ा जनसैलाब।

    पाटन के राधनपुर में वीआईपी मूवमेंट: सपरिवार गच्छाधिपति के दरबार में पहुंचे गृहमंत्री हर्ष संघवी, डीवाईएसपी और पीआई ने संभाली सुरक्षा की कमान।

    ताज़ा ख़बर • 24 Nov 2026

    सिरोही में चारा-पानी का महासंकट : 7 हजार गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पशुपालक, बोले- 'अब सरकार ही संभाले गोवंश'!

    सिरोही में सूखे जैसे हालात के बीच चारा-पानी की मांग को लेकर पशुपालक 7 हजार गायों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। 20 हजार गोवंश पर संकट, सीएम के नाम सौंपा…

    ताज़ा ख़बर • 24 Nov 2026

    जालोर जिला प्रमुख की रेस में बड़ा अपडेट : क्या आसुराम देवासी के नाम पर लगेगी फाइनल मुहर? जानें क्या है स्थानीय नेताओं का रुख!

    जालोर जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस में कवायद तेज। 31 सीटें जीतने के बाद वार्ड 25 से जीते आसुराम देवासी के नाम पर बन सकती है आम सहमति। जानें सुखराम…

    ताज़ा ख़बर • 22 Nov 2026

    आठ दिन से सूखे नल, नर्मदा डीआर प्रोजेक्ट की लापरवाही से रानीवाड़ा की 60 फीसदी आबादी प्यासी

    एक खराब 'बटरफ्लाई वाल्व' नहीं बदल पा रहा प्रोजेक्ट प्रशासन, अधिकारी दे रहे टालमटोल वाले जवाब संसाधनों के अभाव में लाचार जलदाय विभाग 'जुगाड़' के सहारे…

    ताज़ा ख़बर • 22 Nov 2026

    लेखक

    राव गुमान सिंहराव गुमान सिंह प्रधान संपादक • जालोर 3379 ख़बरें

    इनकी और ख़बरें

    • पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सेठ अमीचंद जैन का संथारा सहित देवलोकगमन, सूरत में हुआ अंतिम संस्कार
    • सिरोही की धरती से दुनिया जानेगी पाकिस्तान में बसी जैन विरासत की कहानी, जानें क्यों खास है संदीपन देव की यह नई किताब
    • सियासत से दूर भक्ति के रंग में दिखे हर्ष संघवी: परिवार संग राधनपुर पहुंचकर लिया आचार्य अभयसूरिजी का आशीर्वाद, उमड़ा जनसैलाब।
    सभी ख़बरें : राव गुमान सिंह की सभी ख़बरें →

    इस क्षेत्र की और ख़बरें

    सिरोही

    • सिरोही की धरती से दुनिया जानेगी पाकिस्तान में बसी जैन विरासत की कहानी, जानें क्यों खास है संदीपन देव की यह नई किताब 50 मिनट पहले
    • सिरोही में चारा-पानी का महासंकट: 7 हजार गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पशुपालक, बोले- 'अब सरकार ही संभाले गोवंश'! 6 घंटे पहले
    • राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस ने खोला ट्रक का केबिन, अंदर का नजारा देख उड़े होश! 1 करोड़ की खेप बरामद 30 अक्टूबर 2026
    • धमाका: राजस्थान को केंद्र का बड़ा तोहफा! आबूरोड में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का नया एयरपोर्ट, CM भजनलाल ने किया बड़ा ऐलान 26 अक्टूबर 2026
    • राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव: जालौर में नरपत चारण को कमान सौंपते ही कांग्रेस खेमे में मची खलबली! 20 अक्टूबर 2026
    सभी देखें : सिरोही की सभी ख़बरें →
    विज्ञापन

    सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

    1. #1 24 नवंबर 2026 सिरोही की धरती से दुनिया जानेगी पाकिस्तान में बसी जैन विरासत की कहानी, जानें क्यों खास है संदीपन देव की यह नई किताब
    2. #2 24 नवंबर 2026 पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सेठ अमीचंद जैन का संथारा सहित देवलोकगमन, सूरत में हुआ अंतिम संस्कार
    3. #3 22 नवंबर 2026 जालोर जिला प्रमुख की रेस में बड़ा अपडेट : क्या आसुराम देवासी के नाम पर लगेगी फाइनल मुहर? जानें क्या है स्थानीय नेताओं का रुख!
    4. #4 24 नवंबर 2026 सिरोही में चारा-पानी का महासंकट : 7 हजार गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पशुपालक, बोले- 'अब सरकार ही संभाले गोवंश'!
    5. #5 20 नवंबर 2026 धामसीन में आधी रात को खौफनाक वारदात : रेत में फंसी सरपंच प्रत्याशी की जीप, लाठी-कुल्हाड़ी से लैस हमलावरों ने घेरा और फिर जो हुआ...
    1. #1 22 नवंबर 2026 जालोर जिला प्रमुख की रेस में बड़ा अपडेट : क्या आसुराम देवासी के नाम पर लगेगी फाइनल मुहर? जानें क्या है स्थानीय नेताओं का रुख!
    2. #2 20 नवंबर 2026 धामसीन में आधी रात को खौफनाक वारदात : रेत में फंसी सरपंच प्रत्याशी की जीप, लाठी-कुल्हाड़ी से लैस हमलावरों ने घेरा और फिर जो हुआ...
    3. #3 22 नवंबर 2026 रानीवाड़ा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: बेटे की मौत के बाद बहू ने उठाया खौफनाक कदम, सास-ससुर ने लगाया 'वंश की आखिरी निशानी' मिटाने का आरोप
    4. #4 18 नवंबर 2026 लव मैरिज का खौफनाक बदला : बेटी के ससुर को घर से घसीटकर लाल कार में डाला, महिला भी थी गैंग में शामिल; 4 घंटे में पुलिस ने दबोचा
    5. #5 20 नवंबर 2026 रानीवाड़ा पंचायत समिति चुनाव : 12 वार्डों के परिणाम घोषित; कांग्रेस को 9 और भाजपा को 3 सीटों पर मिली जीत, शेष 17 वार्डों पर टिकी नजरें

    इसी विषय पर

    धर्म

    • सियासत से दूर भक्ति के रंग में दिखे हर्ष संघवी: परिवार संग राधनपुर पहुंचकर लिया आचार्य अभयसूरिजी का आशीर्वाद, उमड़ा जनसैलाब।
    • 600 किमी का सफर तय कर धानेरा पहुंचे इम्तियाजखान पठान, 11 जोड़ों के निकाह में जीत लिया दिल!
    • दिवाली बाद खुलेंगे किस्मत के ताले या लगेगा 'विंछुड़ो' का ग्रहण? जानिए नए साल में दुकान-व्यापार शुरू करने के सबसे चमत्कारी शुभ मुहूर्त!
    • 60 साल तक जिस गांव में पुलिस नहीं पहुंची: सरनाऊ के प्रथम सरपंच हरचंद राम जी की प्रेरक दास्तान
    • अनंत अंबानी का गौ-प्रेम: 9 लाख गायों के बने रक्षक, PM की तारीफ
    सभी देखें : धर्म की सभी ख़बरें →

    वीडियो

    • ▶ सिरोही में चारा-पानी का महासंकट: 7 हजार गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पशुपालक, बोले- 'अब सरकार ही संभाले गोवंश'!
    • ▶ आठ दिन से सूखे नल, नर्मदा डीआर प्रोजेक्ट की लापरवाही से रानीवाड़ा की 60 फीसदी आबादी प्यासी
    • ▶ बाखासर में गहराया जल संकट: सूखी नहर से बर्बाद हो रही अरंडी की फसल, बेजुबानों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश
    सभी वीडियो →

    ब्रेकिंग / ताज़ा

    1. ब्रेकिंग पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सेठ अमीचंद जैन का संथारा सहित देवलोकगमन, सूरत में हुआ अंतिम संस्कार 36 मिनट पहले
    2. ब्रेकिंग सिरोही की धरती से दुनिया जानेगी पाकिस्तान में बसी जैन विरासत की कहानी, जानें क्यों खास है संदीपन देव की यह नई किताब 50 मिनट पहले
    3. ब्रेकिंग सियासत से दूर भक्ति के रंग में दिखे हर्ष संघवी: परिवार संग राधनपुर पहुंचकर लिया आचार्य अभयसूरिजी का आशीर्वाद, उमड़ा जनसैलाब। 3 घंटे पहले
    4. ब्रेकिंग सिरोही में चारा-पानी का महासंकट: 7 हजार गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पशुपालक, बोले- 'अब सरकार ही संभाले गोवंश'! 6 घंटे पहले
    5. ब्रेकिंग जालोर जिला प्रमुख की रेस में बड़ा अपडेट: क्या आसुराम देवासी के नाम पर लगेगी फाइनल मुहर? जानें क्या है स्थानीय नेताओं का रुख! 2 दिन पहले
    6. ब्रेकिंग पार्टी और दिखावे से दूर: जालोर के इस व्याख्याता ने अपने जन्मदिन पर पेश की ऐसी मिसाल, हर तरफ हो रही तारीफ! 2 दिन पहले

    टैग क्लाउड

    • #गिरफ्तारी
    • #भाजपा
    • #प्रशासन
    • #तस्करी
    • #पुलिस
    • #चुनाव
    • #कांग्रेस
    • #विकास
    • #संगठन
    • #Chori
    • #किसान
    • #ड्रग्स
    • #स्वास्थ्य
    • #samaj
    • #चिकित्सा
    • #Mandir
    • #शराब
    • #स्कूल
    • #निरीक्षण
    • #पर्यावरण

    ज़िले चुनें

    • जालोर 3477
    • सिरोही 309
    • जयपुर 148
    • जोधपुर 122
    • बाड़मेर 67
    • उदयपुर 21
    • पाली 11
    • बीकानेर 9
    • सभी क्षेत्र →
    विज्ञापन
    सर्कल न्यूज़®.in
    राजस्थान का डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क

    जालोर, सिरोही, सांचौर, भीनमाल, पाली और बाड़मेर क्षेत्र की विश्वसनीय और निष्पक्ष स्थानीय आवाज़। तथ्यों पर आधारित, तेज़ और सटीक ग्राउंड पत्रकारिता के लिए समर्पित।

    YouTube WhatsApp चैनल WhatsApp पर संदेश ईमेल संपर्क

    प्रमुख क्षेत्र (Locations)

    • जालोर न्यूज़
    • सिरोही न्यूज़
    • जयपुर न्यूज़
    • जोधपुर न्यूज़
    • बाड़मेर न्यूज़
    • उदयपुर न्यूज़
    • पाली न्यूज़
    • बीकानेर न्यूज़
    • सभी क्षेत्र और तहसील हब

    प्रमुख श्रेणियां

    • अजब गज़ब
    • अपराध
    • खेल
    • चुनाव
    • देश
    • धर्म
    • नौकरी
    • न्यूज़
    • प्रवासी
    • प्रशासन
    • राजनीति
    • वीडियो
    • व्यापार
    • शिक्षा
    • संघर्ष
    • सेहत

    महत्वपूर्ण लिंक

    • आज की टॉप 10 ख़बरें
    • जनमत (अपनी राय दें)
    • हमारे बारे में
    • हमारी संपादकीय टीम
    • विज्ञापन व संपर्क
    • गोपनीयता नीति (Privacy)
    • अस्वीकरण (Disclaimer)
    • साइटमैप
    • RSS फीड
    © 2026 Circle News (circlenews.in). सर्वाधिकार सुरक्षित। सच्ची, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क। Design & Development by Akash Bhati
    लिंक कॉपी हो गया!
    सर्कल न्यूज़® डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क

    ज़िला व स्थानीय क्षेत्र (Local Hub)

    जालोर ज़िला सिरोही ज़िला जयपुर ज़िला जोधपुर ज़िला बाड़मेर ज़िला उदयपुर ज़िला पाली ज़िला बीकानेर ज़िला सभी क्षेत्र गांव व तहसील

    समाचार श्रेणियां (Categories)

    होम पेज (Home) अजब गज़बअपराध खेल चुनाव देश धर्म नौकरीन्यूज़ प्रवासी प्रशासन राजनीति वीडियो व्यापार शिक्षा संघर्ष सेहत

    जानकारी व नीतियां

    जनमत (अपनी राय दें) हमारे बारे में विज्ञापन व संपर्क गोपनीयता नीति (Privacy) अस्वीकरण (Disclaimer)
    YouTube WhatsApp चैनल WhatsApp पर संदेश
    होम क्षेत्र वीडियो सर्च