रानीवाड़ा (जालोर) | 22 नवंबर: रानीवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत चाटवाड़ा में आज राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज रही। नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती गुमान कंवर (धर्मपत्नी नारायण सिंह देवल) ने आज 22 नवंबर को विधिवत रूप से ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान गांव के गणमान्य नागरिकों और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
पदभार संभालते ही एक्शन में दिखीं सरपंच कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद सरपंच गुमान कंवर ने औपचारिकता से आगे बढ़ते हुए सीधे ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश देते हुए ग्रामीणों को त्वरित निदान के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच देवाराम देवासी और ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सुनील कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने नवनियुक्त सरपंच का स्वागत किया।
राजनीतिक विरासत और जनता का अटूट विश्वास चाटवाड़ा की राजनीति में गुमान कंवर का परिवार लंबे समय से सक्रिय और प्रभावशाली रहा है। आपको बता दें कि गुमान कंवर स्वयं पूर्व में जिला परिषद सदस्य और सरपंच के पद पर रहकर क्षेत्र की सेवा कर चुकी हैं। वहीं, उनके पुत्र करण सिंह चाटवाड़ा भी पूर्व में गांव के सरपंच रह चुके हैं। परिवार के पिछले कार्यकाल और विकास कार्यों से प्रभावित होकर चाटवाड़ा के ग्रामीणों ने एक बार फिर गुमान कंवर पर अपना विश्वास जताया और उन्हें जीत दिलाकर गांव की बागडोर सौंपी है।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का माल्यार्पण कर स्वागत किया और गांव के चहुंमुखी विकास की उम्मीद जताई।








पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां