Homeजालोरसरवानासांचौर पुलिस को बड़ी सफलता: NDPS एक्ट के 5000 के इनामी बदमाश...

सांचौर पुलिस को बड़ी सफलता: NDPS एक्ट के 5000 के इनामी बदमाश अब्दू उर्फ अंबालाल को सरवाना पुलिस ने दबोचा

Published on


चित्तौड़गढ़ से सप्लाई करता था अफीम का दूध; लम्बे समय से था वांछित, अब जेल पहुंचा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क, सांचौर। सांचौर ज़िले में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सरवाना ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने प्रकरण में लम्बे समय से फरार चल रहे और 5000 रुपये के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर, आवड़दान (आरपीएस) के निर्देशानुसार और वृताधिकारी वृत्त सांचौर, जयराम मुण्डेल (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

सरवाना पुलिस ने चित्तौड़गढ़ से किया दस्तयाब

सरवाना थानाधिकारी सुरजभानसिंह (उनि) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अपनी तकनीकी और फील्ड इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए इस इनामी अपराधी को दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अब्दु उर्फ अंबालाल पुत्र कालुराम (उम्र 37 साल), जाति गुर्जर, निवासी हरियाखेडी, पुलिस थाना मंगलवाड, जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। यह अभियुक्त पूर्व में पुलिस थाना सांचौर में दर्ज प्रकरण संख्या 164/2024 में लम्बे समय से वांछित चल रहा था।

पुलिस पूछताछ में मुलजिम अब्दू उर्फ अंबालाल ने खुलासा किया कि उसने पूर्व में गिरफ्तार हुए वासुदेव को 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध सप्लाई किया था।

पुलिस ने अभियुक्त अब्दू उर्फ अंबालाल को गिरफ्तार करने के बाद अनुसंधान पूरा किया और उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत (जेसी) में भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में:

  1. सुरजभानसिह (उनि)
  2. सुरेशकुमार (कानि. 786)
  3. मानाराम (कानि. 82)
  4. कैलाशकुमार (कानि. 843), पुलिस थाना सरवाना शामिल रहे।
पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...