मोमाई डेयरी के नाम से चल रहा था गोरखधंधा, चार आरोपी गिरफ्तार, गाय के देशी घी के नाम से ब्रांड, जोधपुर से लीक हुई सूचना, मुखबिरी तंत्र अलर्ट, जालोर पुलिस को मिली कामयाबी
सांचौर। जोधपुर आईजी विकासकुमार के अलर्ट के बाद जालोर एसपी ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशानुसार एडीशनल एसपी आवडदान, एसिंटेंट एसपी आईपीएस शरण गोपीनाथ कांबले सहित टीम की ओर से विशेष अभियान के तहत 6 फरवरी सुबह सीआई देवेन्द्रसिंह ने सिद्धेश्वर गांव में मोमाई डेयरी में रेड डाली। सूचना थी बालेरा निवासी प्रतापाराम पुरोहित लंबे समय से विभिन्न ब्रांड के नाम से नकली घी पैक कर गोरखधंधा चलाता है। आज कोई जखीरा पैक होने के बाद जोधपुर जाने वाला था।

एसपी यादव ने बताया कि इस विश्वसनीय सूचना पर सांचौर पुलिस ने पूरी टीम बनाकर रेड डालकर सिद्धेश्वर गांव में मोमाई डेयरी से चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरी गहनता से परिसर की जांच की गई। घी की सत्यता की पहचान को लेकर सरस डेयरी रानीवाडा के सहायक मैनेजर प्रकाश श्रीवास्तव गुणनियंत्रण अधिकारी सरस डेयरी रानीवाडा, डूंगराराम व बीसीएमओ डॉक्टर ओमप्रकाश साचौर को मौके पर बुलाया गया तथा बनावटी घी के बनाये गये 72 लोहे के टिन 15 किलो के, 148 पैकेट 500 एमएल के, व 30 पैकेट 1 किलो के तथा 375 पैकेट 200 एमएल के कुल 625 पैकेट मिले जिन पर बैच नम्बर उत्पादन तिथि वैधता का अंकन नही पाया गया।

यादव ने बताया कि जिस पर विधि अनुसार सैम्पल लिये जाकर सम्पुर्ण कार्यवाही कर नकली घी को जब्त किया गया। नकली घी परिवहन में प्रयुक्त वाहन पिकअप को जब्त किया गया। प्रकरण में चार मुलजिमानो की गिरफतारी की जाकर पुलिस थाना सांचौर पर प्रकरण संख्या 64 धारा जुर्म धारा 274, 275, 318 (2), 336(2), 342(2), 349 (ए), 350 (1), 61 (2) (ए) बीएनएस व 3 खाद्य सुरक्षा और मानक अधि.2006 व 102,103 व्यापार चिन्ह अधि. 1999 पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।

यादव ने बताया कि इस पुलिस कार्यवाही में सांचौर पुलिस ने बालेरा निवासी प्रतापाराम पुत्र हकमाराम जाति पुरोहित माखुपूरा निवासी मनोज पुत्र चैनाराम जाति पुरोहित, रतोडा निवासी भारमल पुत्र छोगाजी माली और आमली निवासी चम्पतलाल पुत्र चुन्नीलाल पुरोहित को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से इस गोरखधंधे में लिप्त है। साथ ही, मजबूत जनाधार वाले कुछ लोगों का वरदहस्त है।
इस मिशन को सफल तरीके से अंजाम देने के लिए अतिरिक्त एसपी आवडदान और एएसपी शरण गोपीनाथ कांबले आईपीएस के निर्देशन में दो टीमें बनाई गई। पहली टीम में देवेन्द्रसिह थानाधिकारी, अमृतलाल उनि, अब्बुखान हैडकानि, मांगाराम कानि, सुरेश कुमार कानि, ओमप्रकाश कानि, दिनेश कुमार चालक कानि और दूसरी टीम में जगराम कानि, अशोक कानि, हडमानाराम कानि ने सहयोग दिया। इसी तरह, मांगाराम कानि, और जगराम कानि की विशेष भुमिका रही।
एसपी यादव ने सभी आमजन को अपील कर कहा है कि कही भी खाद्य पदार्थ में मिलावट की जानकारी आपके ध्यान में आने पर पुलिस प्रशासन को सुचित करे। जिससे की आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड नही हो। इसी प्रकार नशे के विरूद्ध कोई भी सुचना आमजन को प्राप्त होती है तो तुरन्त सम्बधित थाना पुलिस नियंत्रण कक्ष को एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत करावे, जालोर पुलिस द्वारा इनके विरूद्ध सख्त कानुनी कार्यवाही की जाएगी। किसी भी व्यक्ति के संज्ञान में यह आता है किसी व्यक्ति ने अपराधिक कार्य व तस्करी से अवैध सम्पति अर्जित की है। ऐसे व्यक्तियों की सुचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के वाट्सएप हेल्पलाईन नम्बर 7727050726 पर दी जावे। सूचना देने वाले की पहिचान गुप्त रखी जाएगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां