गजानंद इलेक्ट्रॉनिक में हुई नकबजनी का पर्दाफाश: उदयपुर और सिरोही के रहने वाले हैं आरोपी, रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू
सांचौर: जिले में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सांचौर पुलिस को साल के शुरुआती दिनों में ही बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हाड़ेचा कस्बा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार शातिर मुलजिमों को गिरफ्तार किया है।
मंदिर मार्केट की दुकान को बनाया था निशाना
घटना 31 दिसंबर 2025 की रात की है, जब हाड़ेचा के हनुमानजी मंदिर मार्केट स्थित 'गजानंद इलेक्ट्रॉनिक' के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोला था। दुकानदार पनादास वैष्णव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चोर दुकान से 14,300 रुपये नकद, एक कंप्यूटर सेट और अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा ले गए हैं।

घेराबंदी कर पकड़े गए उदयपुर-पिंडवाड़ा के चोर
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अतिरिक्त एसपी आवड़दान रतनू और डीएसपी जयराम मुण्डेल के सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और चार आरोपियों को दस्तयाब किया। गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की प्रोफाइल:
- मुकेश (20): निवासी ठंडी बेरी, थाना पिंडवाड़ा।
- आशाराम (19): निवासी ठंडी बेरी, थाना पिंडवाड़ा।
- मनरा (18): निवासी तेजा का वास, थाना बेकरिया (उदयपुर)।
- दिनेश (19): निवासी तेजा का वास, थाना बेकरिया (उदयपुर)।
न्यायालय से मिला रिमांड, जारी है अनुसंधान
पुलिस ने चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से चोरी किए गए माल की बरामदगी और इलाके में हुई अन्य वारदातों के संबंध में गहन अनुसंधान कर रही है। इस कार्रवाई में नैनाराम सउनि, तगाराम सउनि सहित कांस्टेबल भंवरलाल, भेराराम और टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां