रानीवाड़ा: जिले में बढ़ती संपत्ति संबंधी चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रानीवाड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मोबाइल टॉवर से RRU (रिमोट रेडियो यूनिट) चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया 10 लाख रुपये का माल भी बरामद किया है।
सांचौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और रानीवाड़ा वृताधिकारी भवानीसिंह इन्दा के मार्गदर्शन में रानीवाड़ा थानाधिकारी दीपसिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस लंबे समय से दूरसंचार टावरों से हो रही चोरी के मामलों की जांच कर रही थी।
जांच के बाद, पुलिस ने चोरी के इन मामलों में वांछित चार आरोपियों - चिमनाराम, सुरेश, राकेश पंवार और महिपाल को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए चार RRU बरामद किए जिनकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते:
- चिमनाराम पुत्र अल्पुराम, माली, निवासी खवासपुरा, पुलिस थाना बोरुंदा, जिला जोधपुर ग्रामीण
- सुरेश पुत्र ओमाराम, माली, निवासी कोषाणा, पुलिस थाना पिपाड़ शहर, जिला जोधपुर ग्रामीण
- राकेश पंवार पुत्र रामनिवास, माली, निवासी खवासपुरा, पुलिस थाना बोरुंदा, जिला जोधपुर ग्रामीण
- महिपाल पुत्र किशनाराम, माली, निवासी कोषाणा, पुलिस थाना पिपाड़ सिटी, जिला जोधपुर ग्रामीण
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल सदस्य:
- दीपसिंह (थानाधिकारी)
- पबाराम (सहायक उपनिरीक्षक)
- रामनिवास (कांस्टेबल 287)
- पुनमाराम (कांस्टेबल 432)
- ओमप्रकाश (कांस्टेबल 183)
- नरपत कुमार (कांस्टेबल 793)
- जगदीश (कांस्टेबल 373)







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां