Homeजालोरकिसानों के लिए अच्छी खबर: समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू, मूंग 8768...

किसानों के लिए अच्छी खबर: समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू, मूंग 8768 और मूंगफली 7263 रुपए क्विंटल बिकेगी

Published on

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कृषि उपज मंडी जालोर में किया शुभारंभ, एक किसान बेच सकेगा अधिकतम 40 क्विंटल उपज

Circle News Network @ जालोर, 2 दिसम्बर भारत सरकार की समर्थन मूल्य (MSP) खरीद योजना वर्ष 2025-26 के तहत जालोर जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मंगलवार को राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कृषि उपज मंडी समिति जालोर में विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीद कार्य का शुभारंभ किया। यह खरीद जालोर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी की ओर से की जा रही है।

ये रहेंगे भाव और तुलाई के नियम समिति के जनरल मैनेजर नरेन्द्र चौधरी ने किसानों के लिए निर्धारित भाव और मात्रा की जानकारी दी:

  • मूंग का भाव: 8,768 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली का भाव: 7,263 रुपये प्रति क्विंटल।
  • उत्पादन सीमा: प्रति हेक्टेयर मूंग की उपज 11.55 क्विंटल और मूंगफली की 24.22 क्विंटल मानी जाएगी।
  • अधिकतम सीमा: एक किसान से अधिकतम 40 क्विंटल उपज की तुलाई की जाएगी।

सूखी फसल ही लाएं किसान सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) सुनील वीरभान ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी कृषि जिंस (फसल) को अच्छी तरह सुखाकर और तय मानकों (FAQ) के अनुरूप साफ-सुथरा कर ही मंडी लाएं, ताकि तुलाई में परेशानी न हो। कृषि उपज मंडी समिति के सचिव कल्याण सिंह भाटी ने मंडी परिसर में तुलाई के लिए छाया-पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू करवाया।

ये रहे मौजूद शुभारंभ अवसर पर नाथुसिंह तीखी, सुरेश सुन्देशा, गणपत सिंह राव, पेमाराम देवासी, स्वरूपसिंह बिशनगढ, नाथू सोलंकी सहित समिति के कर्मचारी और कई किसान उपस्थित रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

तीन राज्यों में फैला था नशे का नेटवर्क, शादी से लौटते समय थार गाड़ी का पीछा कर ANTF ने दबोचा 25 हजार का इनामी...

राजस्थान, एमपी और गुजरात में अफीम सप्लाई का मुख्य सूत्रधार चढ़ा हत्थे; शराब ठेके...