Homeभीनमालमेहसाणा में पकड़ी गई लग्जरी बस: क्या भीनमाल में फल-फूल रहा है...

मेहसाणा में पकड़ी गई लग्जरी बस: क्या भीनमाल में फल-फूल रहा है टैक्स चोरी का बड़ा रैकेट?

Published on

मेहसाणा आरटीओ का बड़ा खुलासा: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रहीं बसें, भ्रष्टाचार की तीखी दुर्गंध! आरटीओ की कार्रवाई से उठा लग्जरी बस रैकेट का पर्दा, क्या भीनमाल के डीटीओ विभाग की है मिलीभगत?

मेहसाणा/भीनमाल: गुजरात के मेहसाणा में आरटीओ की एक कार्रवाई ने राजस्थान के परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेहसाणा आरटीओ द्वारा पकड़ी गई एक राजस्थान पासिंग लग्जरी बस ने सिर्फ सरकारी खजाने को चूना लगाने का खुलासा नहीं किया है, बल्कि इससे एक बड़े संगठित रैकेट की बू आ रही है।

क्या है पूरा मामला?

बीती 25 जनवरी 2026 को मेहसाणा आरटीओ की टीम ने मेवड़ टोल नाके पर एक पीली लग्जरी बस को रोका। बस पर नंबर प्लेट RJ-21-PB-1007 लगी थी। जब आरटीओ अधिकारियों ने टैक्स के दस्तावेज मांगे, तो चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। गाड़ी को डिटेन कर जब जांच की गई, तो चौंकाने वाला सच सामने आया—बस का असली नंबर RJ-46-PA-1527 था। टैक्स चोरी के डर से मालिक ने न केवल नंबर प्लेट बदली, बल्कि सरकार को लाखों का आर्थिक चूना भी लगाया। भीनमाल डीटीओ ऑफिस से आए ईमेल से पूरी बात का खुलासा हुआ।

भीनमाल से चल रहा है ‘नंबर गेम’?

सूत्रों का कहना है कि भीनमाल से ऐसी न जाने कितनी बसें रोज गुजरात और अन्य राज्यों की सीमाओं में दाखिल होती हैं। यह सवाल अब जोर पकड़ रहा है कि क्या यह महज एक घटना है या एक सोची-समझी साजिश? अगर एक बस फर्जी नंबर प्लेट के साथ पकड़ी जा सकती है, तो ऐसी और कितनी गाड़ियां सड़कों पर बेखौफ दौड़ रही होंगी? क्या भीनमाल का परिवहन विभाग (DTO) अनजान है, या फिर यह उनकी मिलीभगत का परिणाम है?

‘कुंभकर्णी नींद’ या ‘सेटिंग’ का खेल?

इस घटना ने राजस्थान के डीटीओ विभाग की भूमिका को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल यह है कि:

  • क्या डीटीओ कार्यालय ‘कुंभकर्णी नींद’ में सो रहा है?
  • क्या अधिकारियों और बस ऑपरेटरों के बीच कोई ‘सेटिंग’ चल रही है?
  • इन अवैध बसों के फिटनेस, परमिट और टैक्स की जांच समय पर क्यों नहीं होती?

इस पूरी घटना से भ्रष्टाचार की तीखी दुर्गंध आ रही है। अगर भीनमाल डीटीओ कार्यालय ने अभी भी अपनी कार्यशैली नहीं सुधारी और इन ‘फर्जी’ नंबरों वाली बसों पर नकेल नहीं कसी, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि सरकारी खजाने की लूट में रसूखदार बस ऑपरेटरों को संरक्षण प्राप्त है।

Circle News Network मांग करता है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और भीनमाल से संचालित होने वाली ऐसी सभी संदिग्ध बसों के दस्तावेजों का ऑडिट किया जाए।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

दूसरी खबर ये भी

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...