रानीवाड़ा (जालोर)।
जालोर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत रानीवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट के वांछित आरोपी प्रकाश विश्नोई (उम्र 23 वर्ष, निवासी हर्षवाड़ा, थाना रानीवाड़ा) को गिरफ्तार किया है।
यह गिरफ्तारी आईजी विकासकुमार के “मिशन मदमर्दन” और जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में की गई। जिला पुलिस द्वारा नाकाबंदी, संदिग्ध स्थानों और वाहनों की सघन तलाशी अभियान के दौरान यह कार्रवाई संभव हो सकी।
गिरफ्तारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर आवड़दान चारण व वृताधिकारी रानीवाड़ा भवानीसिंह के निकटतम सुपरविजन और थानाधिकारी दीपसिंह के नेतृत्व में हुई। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना करड़ा में प्रकरण संख्या 58/2025, धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल अर्जुनराम, कांस्टेबल रामनिवास सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
– संवाददाता, रानीवाड़ा



