रानीवाड़ा। जालोर जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन संपोलिया के तहत रानीवाड़ा थाना व सांकड़ चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अफीम और मिलावट का पदार्थ जब्त किया है।
महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज विकासकुमार के दिशा-निर्देशन में, जिला पुलिस अधीक्षक जालोर ज्ञानचन्द्र यादव के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर आवड़दान रतनू तथा वृताधिकारी रानीवाड़ा भवानीसिंह इंदा के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। रानीवाड़ा थानाधिकारी दीपसिंह मय जाब्ता एवं सांकड़ चौकी प्रभारी सुरेन्द्रसिंह मय जाब्ता ने 10 जुलाई 2025 को सरहद हर्षवाड़ा में दबिश दी।
दबिश के दौरान खिचड़ों की ढाणी, हर्षवाड़ा निवासी विरजुराम उर्फ सुभाष पुत्र गंगाराम विश्नोई उम्र 18 वर्ष को उसके रहवासी घर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में कुल 76.40 ग्राम अफीम का दूध तथा अफीम में मिलावट करने का 351 ग्राम पदार्थ बरामद किया गया। जब्त सामग्री को सील कर कब्जे में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना रानीवाड़ा में प्रकरण संख्या 148/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
कार्यवाही में रानीवाड़ा पुलिस टीम में थानाधिकारी दीपसिंह, हेड कांस्टेबल अर्जुनराम, कांस्टेबल श्रवण कुमार, महिला कांस्टेबल कमला, कांस्टेबल जगदीश तथा सांकड़ चौकी की टीम में प्रभारी सुरेन्द्रसिंह, कांस्टेबल राजूसिंह, ओमकारसिंह, महिला कांस्टेबल केलम और चालक रूघाराम शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
— सर्कल न्यूज़ संवाददाता







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां