जसवंतपुरा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल जसवंतपुरा की ओर से दो स्थलों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित व पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल के निर्देशन में होगा।
सुबह 6 बजे से आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में पहला योग सत्र सुंधा माता की तलहटी में रखा गया है, जिसमें सांसद लुंबाराम चौधरी व पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं दूसरा कार्यक्रम पीएम श्री विद्यालय जसवंतपुरा परिसर में आयोजित किया जाएगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह राजपुरा ने बताया कि मंडल के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि व मातृशक्ति की भागीदारी अनिवार्य रहेगी।
कार्यक्रम के लिए पंचायतवार स्थान तय किए गए हैं—
- सुंधा माताजी योग स्थल पर: राजपुरा, दांतलावास, राजीकावास, सविधार, पंसेरी, पूरण पंचायतों के कार्यकर्ता भाग लेंगे।
- पीएम श्री विद्यालय पर: जसवंतपुरा, गाजपुरा, कलापुरा, डोरंडा, चांदूर, पावली पंचायतों के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने अपील की कि सभी कार्यकर्ता समय पर पहुंचें और सरल ऐप पर कार्यक्रम उपरांत फोटो अपलोड करना ना भूलें। साथ ही, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और जनमानस को प्रेरित करने का संकल्प लें।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां