डाकू की रैकी के दौरान किशनलाल कानि को प्राप्त इनपुट से जयपुर ग्रामीण के पुलिस थाना माखमपुरा व दूदू में जब्त कराये 2 शराब के ट्रक, जिसमें 1563 कर्टन अंग्रेजी शराब पंजाब निर्मित का जखीरा किया जब्त, 1 मुलजिम को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहनों को किया जब्त, बरामद शराब की अनुमानित बाजार किमत 1 करोड़ 50 लाख रूपये
जालोर/जयपुर। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार रेंज में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन भौकाल के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में मोटाराम गोदारा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालोर एवं गौतम जैन वृताधिकारी, के निकटतम सुपरविजन में सुरेन्द्रसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी सायला मय टीम द्वारा दिनांक 27.02.2025 को डीएसटी जालोर से प्राप्त संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की सूचना के आधार पर संदिग्ध मांगीलाल पुत्र रामलाल जाति विश्नोई उम्र 32 साल निवासी कुका पुलिस थाना बागौड़ा जिला जालोर को मय वाहन स्कोर्पियों के दस्तयाब कर उसके कब्जे से 55.09 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद कर मुलजिम मांगीलाल को जुर्म अन्तर्गत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कोर्पियों को जब्त किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध प्रकरण संख्या 50 दिनांक 27.02.2025 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना सायला में पंजिबद्ध कर अभियुक्त से अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीमः- सुरेन्द्रसिंह नि.पु., मय महिपालसिंह उ.नि, हरिराम कानि., सांवलाराम कानि., मनीष चौधरी कानि., मनोहरलाल कानि., चालक किशनाराम कानि. पुलिस थाना सायला व त्रिलोकसिंह कानि. व ओमकार सिंह कानि डीसीआरबी जालोर साथ में रही।
इसी तरह, ईनामी अपराधी प्रकाश जाणी उर्फ डाकू पुत्र मोहनलाल, जाति विश्नोई निवासी धोरा ढाल पुलिस थाना चितलवाना जो कि रेन्ज स्तरीय टॉप-10 व 50000/– रूपये का ईनामी अपराधी है, जिनको गिरफ्तार करने के लिए आसूचना एवं गहन रैकी के दौरान अलग-अलग टीमों का गठन ज्ञानचन्द्र यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर द्वारा किया जाकर जोधपुर, जयपुर, चितौड़ एवं अन्य संभावित स्थानों पर टीमों को भेजा गया।
रीट परीक्षा -2024 में दिनांक 26 से 28, फरवरी तक राजस्थान पुलिस व्यस्त होने का फायदा उठाने की फिराक में तस्करों द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी करने के इनपुट प्राप्त होने तथा दौराने तलाश प्रकाश जाणी किशनलाल कानि को भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी होने के इनपुट प्राप्त होने पर ईत्तलानुसार जयपुर ग्रामीण के पुलिस थाना माखमपुरा व पुलिस थाना दूदू 2 शराब के ट्रक जब्त कराये गये जिसमें 1563 कर्टन पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब का जखीरा जब्त किया जाकर, 1 मुलजिम को गिरफ्तार किया गया।

शराब तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहनों को किया जब्त, बरामद शराब की अनुमानित बाजार किमत 1 करोड़ 50 लाख रुपये, प्रथम ट्रक में 226 कर्टन ऑल सीजन, 90 कर्टन रॉयल चैलेन्ज, 267 कर्टन मैक्डोल विस्की, 77 कर्टन मैक्डोल विस्की ऑरिजनल, 119 कर्टन किंगफिशर बीयर, 42 कर्टन कार्ल्स एलीफेन्ट बीयर इस प्रकार कुल 821 कर्टन बरामद करने में सफलता मिली। द्वितीय ट्रक में 99 कर्टन ऑल सीजन, 70 कर्टन मैक्डोल डिलक्स, 233 कर्टन मैक्डोल ब्लेन्डेड, 200 कर्टन रॉयल चैलेन्ज, 140 कर्टन बीयर इस प्रकार कुल 742 कर्टन जब्त करने में सफलता हासिल की।



